सांसद मनीष तिवारी द्वारा आठवें सुदामा कप वेटरन बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन

by

चंडीगढ़, 25 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज आठवें सुदामा कप वेटरन बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तिवारी ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर हाथ आजमाया और खिलाड़ियों के हुनर व जज़्बे की प्रशंसा की।

उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा और उनके अंदर मौजूद खेल भावना का शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने इस बेहतरीन आयोजन के लिए प्रबंधकों की सराहना की और कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल लोगों को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि सामाजिक भाईचारे और खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं।

इस मौके पर तिवारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रमोद मित्रा, एस.पी. सिंह, राजा मोहाली, तजिंदर सिंह बेदी, राज सिंह और परमिंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 फरवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से ज़िला होशियारपुर में पड़ते गांव जेजों से माहिलपुर रोड तथा नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग सामग्री ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही...
article-image
पंजाब

जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला

चंडीगढ़ : रूपनगर जेल में बंद पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। सिंगला...
article-image
पंजाब

कैप्टन आरएस पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : पूर्व सैनिकों ने उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

गढ़शंकर : पूर्ण सैनिकों की संस्था एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा 74वां गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया। ईसीएचएस गढ़शंकर में आयोजित समारोह में भूतपूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवारिक सदस्यों ने बढ़-चढ़...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत का राधे श्याम 8वीं कक्षा में अव्वल

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा के घोषित किए गए परिणामों में गढ़शंकर के सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के छात्र राधे श्याम पुत्र विजय कालस निवासी पंडोरी बीत ने...
Translate »
error: Content is protected !!