तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले का किया शुभारंभ

by
रोहित जसवाल।  गगरेट(ऊना), 25 अप्रैल. तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राकेश कालिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दो दिवसीय यह मेला 25 और 26 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि इस ऐतिहासिक मेले को पहली बार जिला स्तरीय स्वरूप और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है। तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि भी रहे।May be an image of one or more people and crowd
इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में शिवबाड़ी मेले के जिला स्तरीय आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है और विकास की यह यात्रा जनसहभागिता से और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण ही व्यवस्था परिवर्तन का मूल है तथा हिमाचल को विकास के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाना सरकार का संकल्प है। इसी उद्देश्य से गांवों में रोजगार के अवसर सृजित कर युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिवबाड़ी मेले को उच्च दर्जा दिलाने के अनुरोध को वे विधायक के साथ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में इस मेले को राज्यस्तरीय पहचान भी मिलेगी।
उन्होंने विधायक राकेश कालिया की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की आवाज को बेबाकी और मजबूती से उठाने वाले जनप्रतिनिधि हैं, जो गगरेटवासियों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी गगरेट क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
वहीं विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए मेले के सफल आयोजन में जनसहयोग की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर से किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग लिए बिना स्थानीय लोगों की सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से इस मेले का आयोजन संभव हो पाया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही गगरेट की आईटीआई को यथावत बनाए रखने के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री का विशेष धन्यवाद किया।
प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार काकू राम ठाकुर और पंजाबी गायक निंजा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे आयोजन में उत्सव का रंग भर दिया।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी रेनू कालिया, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सोहराब कालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लो ब्लड प्रेशर, बिगड़ती हालत… किसान नेता डल्लेवाल की हालत पर डॉक्टरों ने जताई चिंता डॉक्टरों ने कहा-स्थिति चिंताजनक

खनौरी बॉर्डर :  किसानों के मुद्दों पर विचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, रिश्तों में आई दरार

अमृतसर :  अमृतसर में एक पति ने अपनी पत्नी को एक होटल में दूसरे व्यक्ति के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया, जिससे रिश्तों में दरार आ गई। पत्नी की बेवफाई को देखकर पति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना – अमित शाह

कोलकाता :  वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक...
Translate »
error: Content is protected !!