जंद्राह युवती आत्महत्या मामला सुसाइड नोट के आधार पर परिवार के 3 सदस्य गिरफ्तार : संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

by

एएम नाथ। चम्बा : उपमंडल भटियात के जंद्राह गांव में युवती सिमरन द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में चंबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका सिमरन के सुसाइड नोट और उसकी मां के बयानों के आधार पर परिवार के ही तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में अरुण शर्मा (59), उनकी पत्नी तपस्या (44) और रशेल (20) को हिरासत में लिया है। इन तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। विजय कुमार सकलानी, एसपी चंबा का कहना है कि पुलिस ने युवती की मौत के मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाए हैं। सुसाइड नोट में नामित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
————————
सुसाइड नोट में छलका मां का दर्द
जांच के दौरान पुलिस को सिमरन का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह संपत्ति विवाद और अपनी मां के साथ होने वाली मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना को बताया है। सिमरन ने नोट में भावुक होते हुए लिखा कि वह अपनी मां का दर्द और उनके साथ होने वाली मारपीट नहीं देख पा रही है, इसलिए वह यह खौफनाक कदम उठा रही है।
—=—————
15 साल पहले हुई थी पिता की मृत्यु
मृतका की मां सरोज कुमारी ने बताया कि सिमरन के पिता की मृत्यु 15 साल पहले हो चुकी थी। घर में तीन बेटियां थीं, जिनमें सिमरन मंझली थी। आरोप है कि संपत्ति को लेकर आरोपी अक्सर उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करते थे। इस विवाद को लेकर अप्रैल माह के मध्य में पुलिस में शिकायत भी की गई थी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं।
—————–
टांडा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

सिमरन ने घर में जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे का कारनामा,अधिकारियों ने बाद में ये मानवीय भूल

धनबाद |झारखंड के धनबाद में रेलवे ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस थमा दिया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार शाम को मंदिर के बाहर ये नोटिस लगाया। यह हनुमानजी के नाम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 युवायों की दुर्घटना में मौत : ऊना में बेकाबू कार खंभे से टकराई

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आईबीसीए ने त्साराप-चू संरक्षण रिजर्व प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को तीन करोड़ रुपये का किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला :  इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की टीम ने सुमित्रा दास गुप्ता के नेतृत्व में नव अधिसूचित त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण और प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
Translate »
error: Content is protected !!