नयना देवी मंदिर से लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त : कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें, बच्चों सहित 15 लोग थे सवार

by

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेककर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास के समीप श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर डीएल 1 वीसी 6729 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे के वक्त वाहन में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें 3 से 4 मासूम बच्चे भी थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले ये श्रद्धालु बुधवार को श्री नैना देवी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कोला वाला टोबा के पास पहुंचा, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोट के प्रभारी हरनाम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य (रेस्क्यू) शुरू किया। सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 सितंबर से फागू में होगी ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच – अतिरिक्त उपायुक्त

शिमला, 20 अगस्त – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा आम चुनाव-2024 के संचालन के लिए ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगीः निवेदिता नेगी 93 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र

मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार मंडी, 7 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने कहा की सुख आश्रय योजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एएम नाथ।  भोरंज 26 जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह आदर्श माध्यमिक पाठशाला भोरंज के मैदान में बडे़ धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार...
Translate »
error: Content is protected !!