सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा परिणाम के लिए रास्ता साफ : हिमाचल हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद बोर्ड ने पूरी की औपचारिकताएं

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर लगी रोक अब हट गई है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा बुधवार को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों के बाद अब इस परीक्षा का परिणाम जारी करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में अपनी ओर से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा बीते 22 मार्च 2026 को सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा का सफल आयोजन किया गया था। हालांकि, कुछ कानूनी पेचीदगियों के चलते माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत इसके परिणाम को रोक कर रखा गया था।

डॉ. शर्मा ने कहा कि 29 अप्रैल 2026 यानि बुधवार को न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार और अन्य संबंधित पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद परिणाम घोषित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद बोर्ड प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने परिणाम की सभी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर ली थीं। उच्च न्यायालय के आज के फैसले के साथ ही हमने फाइल आगामी कार्यवाही के लिए विभाग को सौंप दी है।

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परिणाम से संबंधित जितनी भी विभागीय और तकनीकी औपचारिकताएं थीं, उन्हें बोर्ड द्वारा पहले ही पूर्ण कर लिया गया था। न्यायालय से अनुमति मिलते ही बोर्ड ने अब अंतिम परिणाम को आगामी आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम पर लगी रोक हटने की खबर मिलते ही परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि संबंधित विभाग द्वारा बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर मैरिट सूची और व्यक्तिगत परिणाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में केवल धन की चोरी नहीं हुई है, बल्कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर भड़का आक्रोश : अंकिता भंडारी के माता-पिता का दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता के माता-पिता दिल्ली में हिरासत में लिए गए

परिवार ने नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल, मांग पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी नई दिल्ली। अंकिता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का जीत का मंत्र : संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभिनंदन समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!