बद्दी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने उठाई शोषण के खिलाफ आवाज।

by

बीबीएन, 1 मई (तारा) :अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज हिंदुस्तान फूड लिमिटेड, बद्दी के गेट पर श्रमिकों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मजदूर साथियों को मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और श्रमिक एकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में राज्य कोषाध्यक्ष जगत राम, जिला अध्यक्ष राकेश, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दलजीत, कोषाध्यक्ष ओम दत्त सहित रेकिट वर्कर यूनियन की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मई दिवस का इतिहास संघर्ष से जुड़ा हुआ है, जिसकी शुरुआत 1886 के शिकागो आंदोलन से हुई थी, जहां मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी।
इस मौके पर हिंदुस्तान फूड लिमिटेड में मजदूरों के साथ हो रहे कथित शोषण और एलटीएस की अवहेलना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, जिस पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर सीटू की राज्य व जिला सोलन इकाई के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही, आने वाले समय में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करने का भी ऐलान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी मजदूरों से एकजुट रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम, मंत्री, सीएस, डीसी सब मिल पहले तय कर लें कि पंचायत चुनाव कब करवाने : जयराम ठाकुर

उपायुक्तों द्वारा लिखे गए पत्र ने आपदा राहत को लेकर खोला सीएम सुक्खू का चिट्ठा चुनाव टालने की चिट्ठी से साफ है कि आपदा के बाद प्रदेश के हालात जैसे हैं वैसे रहेंगे एएम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीटीयू के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल, अमृतसर और ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी नई सेवाएं

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन | चंडीगढ़ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पारंपरिक पूर्जा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ

तीन दिन तक चलेगा मेला, हारमनी ऑफ पाइंस तथा हिमाचली लोक गायक धीरज शर्मा ने किया मनोरंजन ऊना- ऊना जिला का प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेला आज पारंपरिक पूजा अर्चना एवं झंडा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
Translate »
error: Content is protected !!