बंगाल में TMC ने स्‍वीकारी हार : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का आया पहला रिएक्‍शन

by

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में तृणमूल कांग्रेस  के शासन का अंत हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है।

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।

हालांकि टीएमसी ने अपनी हार स्‍वीकार ली है। चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

TMC की हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी?

बंगाल के चुनावी नतीजों पर बनर्जी ने कहा, “एक सभ्य समाज में लोग जो भी फैसला सुनाते हैं, उसे हर किसी को स्वीकार करना चाहिए।” उन्होंने वोटों की गिनती की प्रक्रिया को “असामान्य रूप से धीमी” बताया। उन्होंने बताया कि 2021 विधानसभा चुनावों में लगभग 90% मतगणना साढ़े आठ घंटे में पूरी हुई थी, जबकि इस बार उतने ही समय में केवल 6-8 दौर ही पूरे हुए हैं।

अ‍भिषेक बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक बनर्जी ने सभी से धैर्य रखने और तृणमूल के काउंटिंग एजेंटों से किसी भी परिस्थिति में केंद्र न छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह मीडिया को नतीजे नहीं बताए जा रहे। उन्होंने कल्याणी में कम से कम आठ ईवीएम (EVM) में कंट्रोल यूनिट डेटा फॉर्म 17C से मेल न खाने का आरोप भी लगाया।

Bengal Election Result 2026: बंगाल में भाजपा ने जीती कितनी सीटें?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति को बदल दिया है। 293 सीटों में से भाजपा ने 200 का आंकड़ा पार कर पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने की राह तय की। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) 81 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस व AJUP को 2-2 सीटें मिलीं, एक सीट फालता पर मतदान शेष है।

बंगाल में भाजपा जीत पर क्‍या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में इस जीत को ऐतिहासिक बताया। मोदी ने कहा, “पहले चुनाव के दौरान हिंसा और डर की खबरें आती थीं, लेकिन इस बार पूरे देश ने देखा कि बिना खून-खराबे के मतदान हुआ।” उनके अनुसार, यह लोकतंत्र की जीत है, जहाँ जनता की आवाज़ बंदूक से ऊपर रही। मोदी ने इस जीत को ‘गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिलने’ से जोड़ा, इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखे दो अन्धेरी ज़िन्दगियों को रोशन करती : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   रोटरी आई बैंक एवं कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से 39वें राष्ट्रीय पखवाड़े के तहत प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान जागरूकता कैम्प का आयोजन श्री...
article-image
पंजाब

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और क़त्ल करने वाले हत्यारों को फांसी दी जाए… नीलम बद्दोआन

गढ़शंकर। 21 अगस्त: पश्चिम बंगाल में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर बुधवार को बंगा चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला...
article-image
पंजाब

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.25 किलो हेरोइन जब्त, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी अरेस्ट

मोगा :  मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से लाई गई 1.25 किलो हेरोइन, तीन विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन और 31 कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। यह...
article-image
पंजाब

बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब : जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते की मिली मोहलत

 नई दिल्ली: बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े मामले की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है। मामले की सुनवाई...
Translate »
error: Content is protected !!