कुंजाहल की तान्या ने जमा दो साइंस में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक : बिना किसी ट्यूशन के हासिल की यह उपलब्धि

by

बीबीएन, 5 मई (तारा) : बद्दी नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के छातीपुरा कुंजाहल निवासी तान्या ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो सांइस संकाय के परिणाम में 94 प्रतिशत अंक लेकर परीक्षा उतीर्ण करके अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा ने यह परीक्षा शिवालिक साइंस स्कूल खरूनी से दी है। छात्रा की माता ने बताया कि तान्या ने मैट्रिक की अपनी परीक्षा में भी 94% अंक लेकर परीक्षा पास की थी।
उल्लेखनीय है तान्या के पिता का लगभग 10 वर्ष पहले ब्रेन हेमरेज से देहांत हो गया था। इसके बावजूद तान्या व उसके भाई की शिक्षा तथा घर की जिम्मेदारी का बोझ अकेले उसकी माता उर्मिला के कंधों पर आ गया था।
तान्या की माता ने घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया तथा उनके शिक्षा ग्रहण करने के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दी।
यह भी उल्लेखनीय है कि इस छात्रा ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन के हासिल की है।
बिना पिता की बेटी की तथा बिना किसी ट्यूशन के बावजूद इतने अच्छे अंक प्राप्त करना इस क्षेत्र के बाकी बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।
तान्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता उर्मिला तथा अपनी पढ़ाई में लग्न तथा दिन-रात के परिश्रम को दिया है। तान्या ने
हार्ट सर्जन या न्यूरोसर्जन बनने का सपना लिया है। तान्या ने इसी दिशा में गत दिवस इस तरफ एक कदम और बढ़ाते हुए नीट की परीक्षा भी दी है, जिसमें उसे पूरी उम्मीद है कि वह सफलता प्राप्त करेगी। उसकी इस सफलता पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, तथा सभी क्षेत्रवासियों ने इसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने तान्या की उपलब्धि पर इनकी माता को दूरभाष के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर बैजनाथ के लोगों को दी करोड़ों की सौगातें – मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ : बैजनाथ इंडोर स्टेडियम को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। बैजनाथ : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वनखंडी में चिड़ियाघर को चिह्न्ति भूमि का किया निरीक्षण : अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

देहरा /तलवाड़ा :   तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज बनखंडी में बनने वाले चिड़ियाघर की भूमि का निरीक्षण किया तथा उन्होंने चिड़ियाघर के निर्माण कार्य को तेजी से लाने के निर्देश दिए। तकनीकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाधित सड़कों को बहाल करने में युद्व स्तर पर चल रहा कार्य: डीसी.डॉ. निपुण जिंदल

राहत तथा पुनर्वास कार्यों को लेकर सतर्क प्रशासन दो जगहों पर एनडीआरएफ की मदद से चल रहा सर्च एंड रेस्क्यू धर्मशाला, 14 अगस्त। जिला कांगड़ा में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 273 मिमि. बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन किए जाएंगे जारी : DC कुल्लू तोरूल एस. रवीश

एएम नाथ।  कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के प्रभावी...
Translate »
error: Content is protected !!