माइल स्टोन बरोटीवाला में 100 से अधिक कामगारों के स्वास्थ्य जांचा

by

बीबीएन,6 मई (तारा) : बरोटीवाला की माइल स्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड में आज ई.एस.आई.सी. मॉडल अस्पताल काठा द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में कंपनी के एक सौ से अधिक कामगारों के स्वास्थ्य जांचा और उन्हें आवश्यक सलाह दी गई। शिविर का शुभारंभ ई.एस.आई.सी मॉडल अस्पताल काठा के उप चिक्तिसा अधीक्षक डॉ सुजीत टन्डन ने किया। जबकि काठा अस्पताल के सहायक निदेशक शेरिंग सेम्फल ने शिविर की अध्यक्षता की। मख्यातिथि सुजीत टन्डन ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है हर कम्पनी में कामगारों के स्वास्थ्य जांचा जाए।क्योँकि स्वस्थ्य कार्यबल ही देश निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। चेम्बर ऑफ कोमर्स हिमाचल प्रदेश पोंटासाहिब के कानूनी सलाहकार देवव्रत यादव ने इस अवसर पर मजदूरों को ईएसआईसी से मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा ईएसआईसी द्वारा उद्योग उद्योग जाकर कामगारों के स्वास्थ्य जांच करना एक अच्छी पहल है।इसके लिए अन्य उद्योगों को भी अपने उद्योग में काम कर रहे कामगारों के स्वास्थ्य जांच के लिए काठा अस्पताल से संपर्क कर शिविरो का आयोजन करना चाहिए।कंपनी के प्रेजिडेंट खजान सिंह ठाकुर ने कहा कि ईएसआईसी अस्पताल काठा राज्य में बहुत अच्छी सेवाए प्रदान कर रहा है। और उनका निजी अनुभव है कि अन्य राज्यो की तुलना में हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी बेहतर सेवाए प्रदान कर रही है।बीस प्रकार के शिविर लगाने के लिए उन्होंने डॉ टन्डन व शेरिंग सेम्फल का आभार जताया। इस शिविर में पाया कि लगभग 2 प्रतिशत कामगार मधुमेह से पीड़ित है और 3 प्रतिशत कामगार उक्तरक्तचाप से पीड़ित है।कामगारों को इस जांच शिविर में पहली बार उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला। कामगारों ने ई.एस.आई.सी.अस्पताल काठा द्वारा लगाए गए शिविर के लिए आभार जताया।इस अवसर पर कम्पनी के एम.डी. अमन टन्डन,सी.ई.ओ. बी.के. ठाकुर,कम्पनी ग्रुप प्रेजिडेंट एम.के. श्रीवास्तव,प्रेजिडेंट खजान सिंह ठाकुर,डिवीजन हेड कुलदीप सिंह,प्रबंधक राजेश कुमार, ई.एस.आई.सी. काठा अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुजीत टन्डन, सहायक निदेशक शेरिंग सेम्फल, डॉ मुकेश चौधरी,चेम्बर ऑफ कोमर्स हिमाचल प्रदेश के कानूनी सलाहकार देवव्रत यादव, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सर्वजीत कौर, ई.सी.जी.टेक्निशियशन विजय कुमार,नर्सिग अर्दली रंजना और अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाहलपुर फीडर तथा बडेसरों फीडर  की बिजली सप्लाई रहेगी बंद

गढ़शंकर , 21 जनवरी : 66 केवी सब-स्टेशन मोइला वाहिदपुर से संचालित 11 केवी चाहलपुर एपी कंडी फीडर तथा 11 केवी बडेसरों एपी कंडी फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण 22 जनवरी को सुबह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का किसान अर्थ व्यवस्था की रीड की हड्डी : खन्ना

होशियारपुर, 29 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने में किसान भाइयों का अहम् योगदान है और किसान अर्थ व्यवस्था की रीड की हड्डी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा : सत्ती

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ऊना, 11 मई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

लाहौल-स्पीति के स्कूलों में सर्दियों में होंगी छुट्टियांः मुख्यमंत्री एएम नाथ , अजायब सिंह बोपाराय । केलांग :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी महिला...
Translate »
error: Content is protected !!