ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेनाओं के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

by

खन्ना ने ऑपरेशन सिन्दूर की सालगिरह पर भारतीय सेनाओं को किया नमन
होशियारपुर 5 मई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने ऑपरेशन सिन्दूर की सालगिरह के उपलक्ष में भारतीय सेनाओं को नमन करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए लोगों की निर्मम ह्त्या का बदला लेने के लिए भारतीय सेनाओं ने संयुक्त तौर पर ऑपरेशन सिन्दूर चलाकर पडोसी देश पाकिस्तान की शरण में बैठे आतंकवादियों पर जो कड़ा प्रहार किया था वह भारतीय सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है। खन्ना ने कहा कि तीनो भारतीय सेनाओं द्वारा इस ऑपरेशन को जान की बाजी लगाकर लड़ा गया । खन्ना ने कहा की आओ हम सब मिलकर ऑपरेशन सिन्दूर की सालगिरह पर भारतीय सेनाओं के पराक्रम को याद करें और अपने बच्चों को भी ओप्रशन सिन्दूर के बारे में जानकारी दें ताकि उनके दिलों में भारतीय सेनाओं में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा पैदा हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर से राष्‍ट्रपति बने मादुरो का सफर : दफ्तर में सत्‍य साईं की तस्‍वीर, बाबा की मृत्‍यु पर वेनेजुएला में शोक

नई दिल्‍ली. शनिवार की सुबह जब काराकास के आसमान में बारूद की गंध घुली तो वेनेजुएला के लोगों को पता चला कि अमेरिकी सेना उनके राष्‍ट्रपति निकोलस मदुरो को उठाकर साथ ले गई है....
article-image
पंजाब

बाहरी लोगों के हमले से पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल का करें समर्थन : सुखबीर सिंह बादल

राजपुरा, 4 अप्रैल :  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा का बुधवार को घनौर व सनौर में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके...
article-image
पंजाब

देश विरोधी नारे लिखने के मामले में 2 गिरफ्तार : सिख्स फॉर जस्टिस के इशारे पर रची गई साजिश

अमृतसर : तीन सार्वजनिक स्थलों पर देश विरोधी नारे लिखने के सनसनीखेज मामले में पंजाब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान बटाला के...
Translate »
error: Content is protected !!