जनगणना देश की प्रगति का आधार – दीप शिखा शर्मा

by
जनगणना-2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
एएम नाथ।  सोलन : जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का आधार है और सही आंकड़े सभी स्तरों पर उचित वित्त प्रबंधन एवं पात्र व्यक्तियों तक समय पर योजनाओं के लाभ पहुंचाने में सहायक बनते हैं। दीप शिखा शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं।
दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को अत्यंत सुगम बना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि जनगणना के कार्य को बोझ न समझकर ज्ञान अर्जित करने का साधन मानें।
उन्होंने उपस्थित ट्रेनी को जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के लिए सही जनगणना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि लगभग 16 वर्ष के उपरांत होने वाली यह जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व गणना की यह सुविधा लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना जैसे विकास के आधार कार्य को सुव्यवस्थित सम्पन्न करवाने के लिए ही यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिशा में फील्ड ट्रेनर की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने फील्ड ट्रेनर से आग्रह किया कि सभी प्रक्रियाओं को गहराई के साथ समझें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शंका एवं समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर से सम्पर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर जनगणना कार्य की महत्ता, विविधता एवं उपयोग पर प्रकाश डाला।
ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, संयुक्त निदेशक आशीष चौहान, ज़िला नोडल अधिकारी सोलन प्रसून कुमार वर्मा, ज़िला मुख्यालय सोलन जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग व प्रियंका सहित इस अवसर पर 38 फील्ड ट्रेनर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. विजय राठौर ने विद्यार्थियों को बताए बिजनेस के गुर

चम्बा कॉलेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन विक्रमसित भारत 2047’ और ‘फ्रॉम माउंटेन टू मार्केटिंग’ विषय पर दिया विशेष मार्गदर्शन एमबीए व एम.कॉम छात्रों ने लिया लाभ एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएम पोषण स्कीम बारे बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : पीएम पोषण स्कीम के संबंध में उपायुक्त कार्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीएम पोषण स्कीम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक : एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए मिलकर काम करने को बेहतरीन मंच देगी फेडरेशन : फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा

धर्मशाला,16 जून। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक शुक्रवार को धर्मशाला में फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फेडरेशन को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट सेशन 2025 : बैठकों की संख्या 14 से 18 रखी जा सकती, मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगा सेशन?

एएम नाथ। शिमला : शिमला  : हिमाचलप्रदेश विधानसभा का बजट सेशन मार्च महीने में शुरू होगा, ये तय हो चुका है। लेकिन बजट सत्र  को लेकर सरकार चाहती है कि 10 मार्च से 10...
Translate »
error: Content is protected !!