जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार : CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार

by

एएम नाथ। जालंधर : पंजाब में लगातार सामने आ रहे धमाकों और ग्रेनेड हमलों के बीच जालंधर पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए भेजे गए ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री को आगे सप्लाई करता था।
पुलिस के मुताबिक, हाल ही में जालंधर स्थित बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके की जांच के दौरान यह सफलता मिली। जांच एजेंसियों ने जमशेर इलाके से नवांशहर जिले के बंगा निवासी दविंदर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए सीमा पार से आए ग्रेनेड रिसीव कर उन्हें अलग-अलग लोगों तक पहुंचा चुका है।
———————-
BJP आफिस में धमाके से जुड़े तार
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को शक है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय पर एक अप्रैल को हुए हैंड ग्रेनेड हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड भी दविंदर ने ही सप्लाई किया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। पूछताछ में आरोपी ने यह भी कहा है कि उसे केवल डिलीवरी करने के निर्देश दिए जाते थे और टारगेट की जानकारी नहीं दी जाती थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि फरवरी में फगवाड़ा बस अड्डे के पास हुए बम धमाके में भी उसका हाथ हो सकता है। एजेंसियों के अनुसार आरोपी के संपर्क पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हुए हैं। इस पूरे नेटवर्क की जांच के दौरान पंजाब पुलिस ने दिल्ली से भी एक संदिग्ध को राउंडअप किया है।
——=————-
NIA ने शुरू की जांच

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED विस्फोट की जांच अब नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने संभाल ली है। जांच एजेंसियों को घटनास्थल के आसपास से एक नया CCTV फुटेज मिला है, जिसमें स्कूटी के पास विस्फोट होने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध आतंकी का फुटेज भी हाथ लगा है और उसकी पहचान कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

100 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

गढ़शंकर : 20 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया के जिला पुलिस प्रमुख...
article-image
पंजाब

क्या सफाई नालों की हुई या 250 करोड़ रुपये की?…..बाढ़ पीड़ित किसानों के समर्थन में उतरे सीएम भगवंत मान के भाई : पंजाब सरकार को दी नसीहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान की ओर से सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं पोस्टों से सूबे की सियासत गरमा गई है । शनिवार को पोस्ट डालने के बाद...
article-image
पंजाब

11 लाख रुपए के चैक बांटे सांसद मनीष तिवारी ने अलग-अलग विकास कार्यों के लिए : मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बगैर मानवीय विकास नहीं मुमकिन : सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 24 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अपनी वचनबद्धता के तहत अलग-अलग विकास कार्यों हेतु करीब 11 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

लुधियाना पहुंचीं अमृता वड़िंग: कांग्रेस का एकता, औद्योगिक विकास और समावेशी प्रगति का संकल्प

लुधियाना, 29 जनवरी: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अमृता वड़िंग ने आज लुधियाना का दौरा किया और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा पंजाब के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों के समाधान के प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!