निकाय चुनाव में पार्टी चिह्न पर इलेक्शन लड़ेगी अकाली दल : सुखबीर बादल

by

चंडीगढ़  : शिरोमणि अकाली दल ने आज घोषणा की है कि वह आगामी 102 नगर परिषद और 9 नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ेगा। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में पार्टी के हलका इंचार्जों और जिला अध्यक्षों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पारित नए बेअदबी विरोधी कानून के तहत ग्रंथियों और गुरुद्वारा कमेटियों सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सरंक्षकों को सजा दिलाने के लिए निशाना बनाने की कड़ी निंदा की गई।

मीटिंग में कहा गया कि पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसे मामलों में ग्रंथियों और गुरुद्वारा कमेटियों को हरगिज परेशान नही किया जाना चाहिए। अकाली नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने सीएम मान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोगों को मुर्ख बनाने के लिए बेअदबी विरोधी एक्ट में ” संरक्षक” शब्द के अर्थ को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

डाॅ. चीमा ने बताया कि मीटिंग में सभी हलका इंचार्जों को राज्य में एसआईआर अभ्यास में सहायता के लिए पार्टी का ब्लाॅक लेवल एजेंट (बीएलओ) नियुक्त करने का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटों को गलत तरीके से हटाने यां किसी अन्य समस्या में बीएलओ लोगों की सहायता करेगा।

पंजाब की सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

अकाली नेता ने कहा कि मीटिंग में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया। उन्होंने कहा कि जालंधर मे बीएसएफ मुख्यालय और अमृतसर में सेना परिसर के पास हाल ही में हुए बम विस्फोटों ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी सुरक्षित नही है।

उन्होंने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेने के बजाय मुख्यमंत्री ने इस घटना के सबूत पेश किए बिना दोषारोपण का सहारा लिया। उन्होंने कहा,” यह बेहद हैरानी वाली बात है कि जहां मुख्यमंत्री धमाकों के लिए भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि राज्य के डी.जी.पी पाकिस्तान स्थित एजेंसियों को इनके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

डाॅ. चीमा ने कहा राज्य के इतिहास में लोगों ने पहली बार नोटों की बारिश देखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ओएसडी और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जुड़े लोगों का इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

सीएम पर भी साधा निशाना

मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री, उनके निजी कर्मचारी और आप लीडरशिप भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान द्वारा की जा रही ” शुक्राना यात्रा” और कुछ नही बल्कि महज ध्यान भटकाने का एक हथकंडा है। उन्होंने कहा,” मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हर जिले में एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात करना दिखाता है कि मुख्यमंत्री अपने ही लोगों से कितना डर गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध शराब को लेकर भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

होशियारपुर : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से आज सुबह 7:00 बजे दसूहा उपमंडल के गांव भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लगातार अच्छे नतीजे आ रहे हैं : कनवर अरोड़ा

नवांशहर। कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि जिन छात्रों का बारहवीं के बाद 4-5 साल का गैप पड़ चुका है, किसी भी स्ट्रीम में आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, किसी भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर 4 साल में रिटायर्ड : 75 साल का बूढ़ा एक और मौका मांग रहा : मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी और मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। पटना के बिहटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने...
Translate »
error: Content is protected !!