आम आदमी पार्टी ने पंजाब में स्थिति को बंगाल से भी बदतर बना दिया : सीएम नायब सैनी

by

नई दिल्ली : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसकी सरकार ने पंजाब में स्थिति को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पश्चिम बंगाल से भी “बदतर” बना दिया है। पूर्व सीएम सैनी ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने पार्टी नेता राहुल गांधी से हरियाणा में “वोट चोरी” के आरोप लगाने और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को “घुसपैठिया” कहने के लिए देश से माफी मांगने की मांग की।

तृणमूल सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा, “ममता बनर्जी कह रही हैं कि वह इस्तीफा नहीं देंगी? अगर मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हें इतनी ही प्यारी है, तो वह उसे घर ले जा सकती हैं। लेकिन जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है और उन्हें उस जनादेश का सम्मान करना चाहिए, लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “जब वे (तृणमूल कांग्रेस) सत्ता में थे, तब यह नहीं देखते थे कि वे क्या कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ऐसी स्थिति थी कि वहां लोगों की हत्या होती थी और प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की जाती थी। तृणमूल का शासन समाप्त होने पर वहां के लोग कितने खुश हैं। सैनी ने ये टिप्पणियां एक संवाददाता सम्मेलन में कीं, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वित्तीय लाभ अंतरित किए।

पंजाब की ‘आप’ सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए सैनी ने आरोप लगाया कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और लोग इससे तंग आ चुके हैं, जबकि उद्योगपति दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ‘आप’ सत्ता में आई थी, तब उन्होंने मादक पदार्थों की समस्या को समाप्त करने का भरोसा दिलाया था। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में ‘आप’ के शासन में मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों को संरक्षण मिल रहा है।

सैनी ने दावा किया कि पंजाब के एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि जब उसने मादक पदार्थ बेचने वाले एक व्यक्ति की शिकायत की, तो उसी (शिकायतकर्ता) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।उन्होंने कहा, “पंजाब की स्थिति बेहद भयावह है। उन्होंने (‘आप’ सरकार) पंजाब की स्थिति पश्चिम बंगाल से भी बदतर बना दी है। पंजाब के लोग तंग आ चुके हैं और वे राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार बनते देखना चाहते हैं।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि पार्टी हमेशा मुद्दे ढूंढती रहती है और जब उसे कुछ नहीं मिलता, तो वह “वोट चोरी” का आरोप लगाने लगती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि लोकसभा में भाजपा के हर छठे सदस्य ने ‘वोट चोरी’ के जरिये अपनी सीट जीती और पूछा था कि क्या इन लोगों को पार्टी की ही भाषा में “घुसपैठिया” कहा जाना चाहिए।

राहुल ने दावा किया कि अगर निष्पक्ष चुनाव होते हैं, तो भाजपा आज लोकसभा में 140 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए सैनी ने कहा, “राहुल गांधी किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’ है? उन्हें पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही घुसपैठियों को रोका था। उनकी (कांग्रेस) सरकार के दौरान कितने घुसपैठिये आते थे और हमारे देशवासियों की जान तक ले लेते थे। क्या राहुल को वह समय याद नहीं है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sadbhavna Diwas observed at Lamrin

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 21 : Lamrin Tech Skills University Punjab observed Sadbhavna Diwas to uphold the values of communal harmony, peace, national integration, and goodwill among citizens. On this occasion, Ms. Ratan Kaur, Assistant Director,...
article-image
पंजाब

AAP in the dock as

Hoshiarpur | Daljeet Ajnoha | Mar 03 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood, in a press note reacting to rampant illegal mining in Punjab, alleged that government officials are colluding...
article-image
पंजाब

पंजाब की एकजुटता : बाढ़ में मानवता की मिसाल और राहत के प्रयास

चंडीगढ़ :  अगस्त 2025 में पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने न केवल मानव जीवन को प्रभावित किया, बल्कि पशुओं पर भी इसका गहरा असर पड़ा। इस आपदा ने 1,400 से अधिक गांवों को...
article-image
पंजाब

3 पुलिस कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा घायल : पंजाब पुलिस की एक बस हाईवे के किनारे खड़े ट्राले के पीछे टकराई , मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख – पीड़ित परिवारों को 2-2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान

मुकेरियां : पीएपी जालंधर से गुरदासपुर जा रही पंजाब पुलिस की एक बस होशियारपुर के मुकेरियां में हाईवे के किनारे खड़े ट्राले के पीछे जा टकराई। इस भयानक हादसे में 3 पुलिस कर्मचारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!