छोटे भाई को पानी मे डूबता देख बड़े भाई ने लगाई छलांग : गहरे पानी में डूबे दोनों मासूम, मौत

by

एएम नाथ : सिरमौर : सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में  छोटे भाई की जान बचाने के चक्कर में बड़े भाई की जान भी चली गई। यहां दो मासूम सगे भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

छोटे भाई को बचाने पानी में कूदा अभिनव :  बताया जा रहा है कि देवामानल गांव के 2 सगे भाई, 8 साल के आयन और 9 साल अभिनव, गांव के पास खड्ड के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान, संकरे रास्ते से गुजरते समय अचानक आयन का पैर फिसल गया और वह खड्ड के गहरे पानी में जा गिरा। उसे डूबता देख बड़ा भाई अभिनव तनिक भी नहीं हिचकिचाया और भाई की जान बचाने के लिए खुद भी खड्ड में उतर गया। पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई खुद को संभाल नहीं पाए और गहरे पानी में डूब गए।

बच्चों को पानी से निकालने में हो गई देर :  फिर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक बच्चों के पिता वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों का शरीर पानी में उतरा रहा था। इसके बाद, दोनों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से नौहराधार अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव :  घटना की खबर मिलते ही नौहराधार पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ भेजा गया है। इसके बाद, दोनों शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां : गुरदेव चंद शर्मा को डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की दी जिम्मेदारी

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग द्वारा जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने चैड़ी पंचायत में किए 3.40 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 230 सड़कों की एफआरए क्लीयरेंस व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी : अनिरुद्ध सिंह राणा एएम नाथ। कसुम्पटी :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

88 पदों के परिणाम हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने किए घोषित

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 23 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने...
Translate »
error: Content is protected !!