विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज चंबा में रक्तदान शिविर आयोजित

by

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चम्बा द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस मानवता, सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था सदैव जरूरतमंद एवं पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती रही है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि आज आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 35 यूनिट रक्तदान किया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।
इस दौरान उपायुक्त ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।
उपायुक्त ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों से जुड़कर समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उप निर्देशक एनएचएम डॉ राजेश गुलेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ पंकज गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी व रक्तदाता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाणा में दो दिवसीय माहुनाग मेला 14 व 15 मार्च को

पट्टा मेहलोग, 9 मार्च (तारा) ;  विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुनाग देवता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 वर्षीय बच्चे की इंजेक्शन लगाने से मौत : स्टाफ नर्स के खिलाफ मामला दर्ज

रामपुर :खनेरी अस्पताल में इलाज दौरान बच्चे की इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर रामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज मार जांच शुरु कर दी है। मृतक के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी : 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

सरकार ने नई पेंशन स्कीम (NPS) की जगह अब सरकारी कर्मियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) यानी एकीकृत पेंशन योजना लॉन्च करने का फैसला किया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर सहमति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या-क्या बदल जाएगा , केजरीवाल के लिए : सैलरी-भत्ते आधे, सुविधाओं में भी कटौती

दिल्ली में अब आतिशी मुख्यमंत्री होंगी. मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. 15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद...
Translate »
error: Content is protected !!