शपथ के तुरंत बाद विजय ने जनता को दिया तोहफा : 200 यूनिट बिजली समेत इन ऑर्डर्स पर किए साइन

by

तामिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को पद संभालते ही तेज़ी से अपने चुनावी वादों पर काम शुरू कर दिया. शपथ लेने के कुछ ही देर बाद उन्होंने कई अहम फाइलों पर हस्ताक्षर किए और साफ संकेत दिया कि उनकी सरकार जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता देगी।

विजय ने सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना को मंजूरी दी. यह उनके चुनाव अभियान के सबसे बड़े वादों में शामिल था. इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा बल बनाने से जुड़ी फाइल पर भी हस्ताक्षर किए. सरकार का कहना है कि यह फोर्स महिलाओं से जुड़े अपराधों पर तेजी से कार्रवाई करेगी।

हालांकि शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश डीएमके सरकार को लेकर आया. उन्होंने ऐलान किया कि 2021 से 2026 तक तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा. विजय ने कहा, ‘डीएमके सरकार हमारे लिए 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई है. मैं जनता को बताना चाहता हूं कि पिछली सरकार ने राज्य पर कितना बोझ डाला है और मुझे किस स्थिति में जिम्मेदारी संभालनी पड़ी है।

घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त :  सरकार के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी. इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं महिलाओं के लिए राज्य परिवहन निगम की साधारण बसों में मुफ्त सफर की योजना भी तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार ‘जनता की सरकार’ होगी और चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी नहीं होनी चाहिए और आम लोगों तक लाभ जल्द पहुंचे।

अगर मुझे सहयोग दें तो मैं अपने सभी वादे पूरे करूंगाः विजय :  अपने संबोधन में विजय ने पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करेगी. उन्होंने लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा, ‘अगर आप मुझे मौका और सहयोग देंगे, तो मैं अपने सभी वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगा.’ विजय के इस बयान पर समारोह में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया. नई सरकार के पहले फैसलों और डीएमके पर हमले ने साफ कर दिया है कि तमिलनाडु की राजनीति अब एक नए और आक्रामक दौर में प्रवेश कर चुकी है।

शपथ ग्रहण के बाद इन फैसलों से तमिल सियासत में हलचल : इन दो बड़े फैसलों के अलावा सरकार ने युवाओं के रोजगार, महंगाई से राहत और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं पर भी काम शुरू करने के संकेत दिए हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय अपनी पहली ही पारी में खुद को ‘वादा निभाने वाले नेता’ के रूप में स्थापित करना चाहते हैं. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लिए गए इन फैसलों ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. समर्थक इसे ‘जनता के लिए बड़ी राहत’ बता रहे हैं, जबकि विपक्ष सरकार की आर्थिक क्षमता और इन योजनाओं के वित्तीय बोझ पर सवाल उठा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें अधिकारी

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा, 5 मार्च : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या : परिवार आर्थिक मंदी से रहा था गुजर

 खरड़  :  खरड़ के अंतर्गत गांव घरुआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले छात्र की पहचान 19 वर्षीय सुमित चकरा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया : बलबीर सिंह

एएम नाथ। चंबा : वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है । जंगली जानवरों व बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए...
article-image
पंजाब

मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में भीषण अग्निकांड, मंदिर सराय सहित 1.20 करोड़ की संपत्ति राख

एएम नाथ। कुल्लू : मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में आधी रात को भीषण अग्निकांड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने दो मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!