हिमाचल के जिला चम्बा के ककीरा में दर्दनाक हादसा : चम्बा-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा; छह पर्यटकों की मौत

by

भारी बारिश और फिसलन के बीच 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चार गंभीर घायल टांडा रेफर

गुजरात के पर्यटक थे सवार, रातभर चले राहत-बचाव अभियान के बाद निकाले गए शव और घायल

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तुनुहट्टी क्षेत्र के ककीरा घार के पास रात करीब तीन बजे हुआ, जब धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही टैक्सी इनोवा अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी और सड़क पर अत्यधिक फिसलन बनी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम और फिसलन को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा थी, जिसमें कुल दस लोग सवार थे। इनमें अधिकांश पर्यटक गुजरात के बताए जा रहे हैं। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अंधेरे और लगातार हो रही बारिश के बीच राहत कार्य चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।
राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान ललितभाई पतनानी निवासी गुजरात, ममताबेन पत्नी ललितभाई, काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी तथा जसवंत कुमार निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर जिला मंडी के रूप में की है। वहीं घायलों में मयंक ललितभाई पतनानी, फोरमबेन मयंक पतनानी, जियान्श मयंक ललितभाई पतनानी (3 वर्ष) और प्रियान्शी भोपानी (3 वर्ष) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी भी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
एसपी विजय कुमार सकलानी ने कहा कि ककीरा घार के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में भारी बारिश, खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंत्र मंत्र पर प्रर्दशन कर रही पहलवान लड़कियों के पक्ष में पहुंच कर हरपुरा ने बृजभूषण को पद से हटा कर तुरंत ग्रिफतार करने की की मांग

दिल्ली : भारतीय कुशती संघ के अध्यक्ष व भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाते हुए उसकी ग्रिफतारी की मांग को लेकर दिल्ली मे जंतर मंतर पर बैठी अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत रणजीत सिंह बाहोबाल को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह 22 सितंबर को होगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : संत बाबा रणजीत सिंह बाहोंबाल वालों का पिछले दिनों अचानक निधन हो गया था उनकी आत्मिक शांति हेतु आरंभ किए गए श्री सहज पाठ साहिब जी के भोग उनके अस्थान बाहोवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया : प्रत्याशी होना मेरे लिए गर्व की बात- विनोद सुल्तानपुरी

शिमला। लोकसभा क्षेत्र शिमला से प्रत्याशी बनाए जाने पर विनोद सुल्तानपुरी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए कांग्रेस पार्टी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना एक भी पैसा लगाए एक ही ट्रॉमा केंद्र का दो-दो बार उद्घाटन कर रहे हैं मुख्यमंत्री – जयराम ठाकुर

ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के डेढ़ साल बाद शुरू हुई सेवा मुख्यमंत्री को पट्टिका लगवाने का शौक,  केंद्र के सहयोग की बात फिर से डकार गई सरकार एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!