आंगनवाडी वर्करों को पिछले 4 महिनों से नहीं मिला मान-भत्ता – निदेशक समाज कल्याण विभाग को मिलकर शीघ्र भुगतान की अपील की

by

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ की 900 से अधिक आंगनवाडी वर्करों व हैल्परों को पिछले 4 महिनों से उनको मिल रहे मान भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। एक तरफ आंगनवाडी वर्करज व हैल्परज यूनियन तथा फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ आंगनवाडी वर्करों व हैल्परों को उनके ऊपर बढ़ रहे काम के बोझ के अनुसार उन्हें पान्डीचेरी व केरल की तर्ज पर डी सी रेट देने की मांग कर रही है।दूसरी तरफ हालत यह हैं कि इन कर्मचारियों को दिसम्बर 2025 के बाद आज दिन तक उन्हें मिल रहा मानदेय भी नहीं मिला है। इस सम्बन्ध में फैडरेशन का प्रतिनिधिमंडल 6 मई को निदेशक समाज कल्याण विभाग श्रीमती राधिका सिंह को मिला तथा उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए तुरन्त रूका हुआ मानदेय जारी करने की अपील की जिस पर उन्होंने तुरन्त संज्ञान लेकर मानदेय जारी करने की बात की थी लेकिन अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिसकारण आंगनवाडी कार्यकर्त्ताओूं व सहायिकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उनमें प्रशासन के प्रति रोष भी पनप रहा है। ज्ञात है कि आंगनवाडी वर्करज व हैल्परज यूनियन ने डी सी रेट लागू करने व समय पर वेतन देने आदि 8 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए 9 अप्रैल को धरना देने का ऐलान किया था जिसे देखते हुए तत्कालीन निदेशक पालिका अरोड़ा ने यूनियन व फैड़रेशन के साथ 7 अप्रैल को लम्बी चर्चा कर वेतन वृद्धि व अन्य मांगों को निश्चित समय में लागू करने का यकीन दिलाया था। बाद में उनका तबादला हो गया व मीटिंग की प्राोसिडिग भी अभी तक जारी नहीं हुई है।
फैड़रेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, प्रधान राजेन्द्र कटोच व महासचिव हरकेश चन्द आदि ने निदेशक समाज कल्याण विभाग को बिना देरी मानदेय का भुगतान करने की अपील की ताकि यूनियन को पुनः संघर्ष करने पर मजबूर न होना पडे।
जारीकर्त्ता
हरकेश चन्द महासचिव

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस विधायक हुए शामिल : मंत्रिमडल गठन को लेकर भी राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा

अलवर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्रिमडल गठन को लेकर भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा

एएम नाथ। शिमला :   AICC ने हिमाचल की दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा को टिकट...
article-image
पंजाब

एनसीसी कैडिटस का सात दिनों का वार्षिक सिखलाई कैंप आरंभ

गढ़श्ंकर। आठवीं पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा दुारा कमांडिग अफसर कर्नल एनएस सिद्धू की अगुआई में एनसीसी कैडिटस का सात दिनों का वार्षिक सिखलाई कैंप स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में शुरू हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार : वसुंधरा राजे से नवनिर्वाचित विधायकों के मिलने का क्रम जारी

जयपुर : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी किसे चुनेगी इस पर सस्पेंस के बीच कुछ नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइंस स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!