एसआईआर के तहत पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ हो मतदाता सूची का पुनरीक्षण – डॉ. सुखबीर सिंह संधू

by
चुनाव आयुक्त ने शोघी में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एएम नाथ। शिमला : चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं, मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें सभी राजनीतिक दलों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए। इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन करने और मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, तहसीलदार चुनाव राजेश कौंडल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कविता के लिए सुक्खू सरकार बनी अभिभावक : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से पहले पढ़ाई के लिए मदद, अब शादी के लिए भी मिली दो लाख की सहायता जिले में अब तक 24 बेटियों के विवाह के लिए दी जा चुकी 48 लाख की सहायता

ऊना, 27 जून। किस्मत की दुश्वारियों से जूझती कविता के लिए हिमाचल की ‘सुक्खू सरकार’ सगे अभिभावक से कम नहीं है। ऊना जिले के जलग्रां टब्बा गांव की 24 वर्षीय कविता के सिर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई : परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस

रोहित भदसाली। शिमला : आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास महासभा प्रतिनिधिमंडल, बोर्ड गठन व बजट बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (मंगलवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नतियों पर सवाल: NABARD से आरसीएस और प्रबंधन की जांच की मांग

विवादित DPC और लंबित एफआईआर के बीच पदोन्नति का आरोप, JCCB प्रबंधन घेरे में जोगिंद्रा बैंक में भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद के आरोप, एमडी पंकज सूद की भूमिका पर भी उठे सवाल एएम नाथ। शिमला/सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!