पीएम की अपील का असर : हिमाचल राजभवन में हर रविवार पेट्रोल-फ्री संडे; काफिला भी आधा

by

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी की फ्यूल बचत की अपील पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अब राजभवन में हर रविवार ‘पेट्रोल-फ्री संडे’ मनाया जाएगा, जिसके तहत किसी भी सरकारी वाहन में ईंधन का इस्तेमाल नहीं होगा।

राज्यपाल ने अपने काफिले की गाड़ियां आधी कर दी हैं। वह अब सरकारी हेलीकॉप्टर का उपयोग भी नहीं करेंगे। कामकाज के लिए ऑनलाइन बैठकों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्यपाल ने इसे एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए जनता से कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया है ताकि वैश्विक संकट के बीच देश आत्मनिर्भर बन सके।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गैरजरूरी वाहन उपयोग और प्रदूषण को कम करने के लिए रविवार को सरकारी कामकाज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या सीमित यात्रा व्यवस्था के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने काफिले के वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए और कहा कि गैर-जरूरी बैठकें ऑनलाइन होंगी ताकि वाहनों की आवाजाही को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ईंधन की कीमतें स्थिर नहीं हो जातीं तब तक वह सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

राज्यपाल ने कुलपतियों को विश्वविद्यालयों में ईंधन और ऊर्जा बचाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों एवं छात्रों को कारपूलिंग तथा सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने को कहा है साथ ही उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के अनुशासन और जिम्मेदारी से ही देश मजबूत बनता है।

गवर्नर ने घोषणा की है कि वे हिमाचल प्रदेश सरकार को एक औपचारिक पत्र लिखकर ईंधन की बचत और सरकारी खर्चों में कटौती के लिए नियम बनाने का आग्रह करेंगे। यह कदम प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय संसाधनों को सुरक्षित रखने की अपील को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फ्यूल की बचत को लेकर पीएम ने की थी अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ‘राष्ट्रीय रूप से जिम्मेदार’ जीवनशैली अपनाने की अपील की है ताकि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और महंगाई से निपटा जा सके। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए नागरिकों से अगले एक साल तक गैर-जरूरी ईंधन खर्च कम करने, विदेश यात्राओं से बचने और सोने की खरीद एवं विदेशी शादियों को टालने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने पर जोर दिया है ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। पीएम मोदी की अपील के मद्देनजर ही राज्यपाल ने फ्यूल की बचत को लेकर उपायों का ऐलान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें… 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

एएम नाथ । शिमला : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला में जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 120 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी बलवीर सिंह ने किया इंटर कालेज खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन : खिलाड़ियों और अन्य विद्यार्थियों को चिट्टे का विरोध करने की शपथ भी दिलाई

एएम नाथ। हमीरपुर 22 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पुरुषों की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप सोमवार को यहां अणु स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय के मैदान में आरंभ हो...
Translate »
error: Content is protected !!