कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर — ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कमिश्नर से सकारात्मक बैठक, कई मांगों पर बनी सहमति

by

चंडीगढ़ | पुनीत महाजन : ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन जी के नेतृत्व में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चंडीगढ़ के कमिश्नर अमित कुमार जी के साथ सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा करना था।
बैठक में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर सुरमुख सिंह एवं अन्य प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को विस्तारपूर्वक कमिश्नर के समक्ष रखा तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं—
ट्यूब ऑपरेटर (MTS) कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश (Weekly Rest) प्रदान किया जाए।
ट्रेड मेट कर्मचारियों को प्रमोट कर ट्यूब ऑपरेटर बनाया जाए।
बागवानी विभाग के मालियों की लंबित प्रमोशन जल्द की जाए।
एम.ओ.यू. के तहत सार्वजनिक शौचालयों में कार्यरत कर्मचारियों को डी.सी. रेट के अनुसार वेतन दिया जाए।
कमिश्नर अमित कुमार जी ने बैठक के दौरान ही चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा जी तथा एस.ई. किशनपाल सिंह जी को मौके पर बुलाकर मांगों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान ट्यूब ऑपरेटर कर्मचारियों को वीकली लीव देने पर सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त ट्रेड मेट कर्मचारियों की प्रमोशन नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। बागवानों की प्रमोशन संबंधी मामले को भी संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा गया। अन्य मांगों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई तथा उन्हें जल्द लागू करने का आश्वासन दिया गया।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सभी सदस्यों ने संजय टंडन जी एवं कमिश्नर अमित कुमार जी का कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
बैठक में सुरमुख सिंह, राजा राम, कमल कुमार, जगमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, राम सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, रविंदर बिंदु, सुरिंदर शर्मा, गुरमीत सिंह एवं अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल ने बीसी विंग के संगठनात्मक ढांचे का किया ऐलान : सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के बीसी विंग के अध्यक्ष जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया से सलाह-मशविरा करने के बाद

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के बीसी विंग के अध्यक्ष जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया से सलाह-मशविरा करने के बाद बीसी विंग के संगठनात्मक ढांचे का ऐलान कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस का जवान पकड़ा गया चिट्टे के साथ : बाइक सवार साथी के साथ नाके के दौरान गया पकड़ा

एएम नाथ :  सोलन। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का काला कारोबार बहुत ज्यादा फैल चुका है। शुरुआत में पड़ोसी राज्यों के लोग ही चिट‌्टे की तस्करी करते पकड़े जा रहे थे, लेकिन अब स्थानीय...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों का भंडाफोड़ : पाकिस्तान कनेक्शन, 8 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर : आमृतसर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 187 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पकड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के तहत ग्रामीण अधोसंरचना को किया जा रहा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रदेश सरकार कर रही गांवों का समावेशी विकास सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वीकृत विभिन्न क्षेत्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते...
Translate »
error: Content is protected !!