सोलन में महिला सहित दो चिट्टे समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त

by

एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, 12.43 ग्राम हेरोइन के साथ युवक-युवती दबोचे

एएम नाथ । सोलन :  जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को 12.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10/11 मई 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार परवाणू-धर्मपुर की ओर से सोलन आ रही एक टाटा टियागो कार को शमलेच के समीप नाकाबंदी कर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार युवक और युवती के कब्जे से 12.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान रवि कुमार (45) निवासी रबोन, जिला सोलन तथा साक्षी शर्मा (24) निवासी सिधोटी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया। मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को 11 मई को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजफायर – भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट : मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग– विधानसभा अध्यक्ष

चंबा, 20 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा (बुधवार को) आयोजित स्टार नाइट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।   कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की जिंदगी से जुड़ी हैं इसे हल्के में ना ले सरकार : जय राम ठाकुर

पीएम कौशल विकास योजना के तहत 2.27 करोड़ युवाओं को किया प्रशिक्षित अन्याय और अधर्म के सामने न झुकना है वीर बाल दिवस की शिक्षा एएम नाथ। मंडी :  मंडी में मीडिया के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल निवेश के लिए सबसे बेहतर गंतव्य, नई औद्योगिक नीति जल्द: मुख्यमंत्री सुक्खू

स्वच्छ ऊर्जा और आईटी सेक्टर पर फोकस, निवेशकों को हर सुविधा देगी सरकार चंडीगढ़ लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोले मुख्यमंत्री, ग्रीन हाइड्रोजन और आईटी हब बनेगा हिमाचल एएम नाथ। चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!