SIR पर पंजाब में गरमाई सियासत : वोट काटने-जोड़ने की प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों ने उठाए दिए सवाल

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में SIR का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है ।SIR के ऐलान के साथ ही पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियों जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल शामिल है । उन्होंने SIR की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं और कहा है कि जिस तरह से इस पूरी प्रक्रिया को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में विपक्ष के द्वारा उठाए गए मुद्दों का चुनाव आयोग ने सही से समाधान नहीं किया ।

कुछ वैसी ही स्थित पंजाब में ना बने जिसे लेकर आज पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी आनंदिता मित्रा ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने SIR के मुद्दे पर अपनी आशंकाओं के बारे में चुनाव आयोग को बताया और चुनाव आयोग की तरफ से भरोसा दिया गया कि SIR प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक पार्टियों की तमाम आशंकाओं का हर संभव जवाब चुनाव आयोग के द्वारा दिया जाएगा।

SIR पर पंजाब में घमासान :  शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत चीमा ने कहा कि हमें SIR की प्रक्रिया से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन हमें उसमें वोटरों के नाम जोड़े जाने और नाम काटे जाने की प्रक्रिया को लेकर कई तरह के संदेह हैं, जिसे लेकर हमने चुनाव आयोग से बात की है. चुनाव आयोग ने भी भरोसा दिया है कि जो भी नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे या काटे जाएंगे, उनकी एक अलग लिस्ट बनाकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के साथ शेयर की जाएगी ताकि अगर किसी तरह का विवाद हो तो उसे निपटाया जा सके, लेकिन सही लोग वोट करें और जिनके वोट गलत बने हैं. उनके नाम लिस्ट से बाहर हो इसके हम साथ हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अगर पश्चिम बंगाल की तरह कोई ज्यादती पंजाब में करने का प्रयास किया गया तो हम धरना लगाएंगे ।

कांग्रेस के सांसद अमर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ वो सब आपके सामने है. कुछ ऐसा पंजाब में ना हो इसे लेकर हमने अपनी चिंता प्रकट की है और चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिया है कि वोटर लिस्ट में जो भी नाम काटे जाएंगे या फिर शामिल किए जाएंगे. उनकी अलग-अलग लिस्ट तमाम राजनीतिक पार्टियों को सौंप जाएंगी. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने भी इसी तरह की आशंकाएं जाहिर की है, जिसे लेकर पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि वो केंद्रीय चुनाव आयोग से बात करके तमाम मुद्दों पर सही जानकारी जल्द ही मुहैया कराएंगी।

राजनीतिक दलों ने की ये मांग :  पंजाब बीजेपी के लीगल सेल कन्वीनर एन के वर्मा ने कहा कि SIR के लिए एक प्रॉपर सिस्टम और नियमावली बनाई गई है और इसी के तहत ये पूरी प्रक्रिया हो रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता जो आरोप लगा रहे हैं वो बेवजह के हैं. चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और वो अपने हिसाब से ही इस पूरी SIR की प्रक्रिया को पूरा कर रही है।

पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि हमें SIR की प्रक्रिया से कोई ऐतराज नहीं है. हमें इस प्रक्रिया में वोटर लिस्ट में एक साथ कई नाम काटे जाने या जोड़े जाने को लेकर ऐतराज है और यही बात हम चुनाव आयोग से भी करेंगे. पश्चिम बंगाल में भी पूरी सरकारी मशीनरी राज्य सरकार की थी, लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में एक विशेष राजनीतिक पार्टी के मुताबिक वोट काटने और जोड़ने में कामयाब रहा. इसी बात को लेकर हमें ऐतराज है और हम नहीं चाहते कि पंजाब में भी ऐसा हो. सही लोग वोट करें और जिनके नाम वोटर लिस्ट में गलत है. उनके नाम हटाए जाएं ये हम भी चाहते हैं लेकिन इसकी प्रक्रिया सही होनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत : विपक्ष का सफाया …आप ने 937 वार्डों में की जीत दर्ज, कांग्रेस ने 376 की जीत दर्ज

शिरोमणि अकाली दल ने 189 वार्डों और भाजपा ने 167 में की जीत दर्ज निर्दलीय जीत गए 248 वार्ड चंडीगढ़: पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते...
article-image
पंजाब , समाचार

डीएसपी-एसएचओ सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार : अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

अमृतसर, 13 मई : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) का बयान आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने नकली...
article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल कुक्कड़ मजारा में भव्य समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 7 दिसंबर : बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल, कुक्कड़ मजारा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बीत और कंडी क्षेत्र...
article-image
पंजाब

साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को – जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण होशियारपुर की ओर से, सदस्य सचिव पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के तहत, दिनांक 13 सितंबर 2025 को जिला स्तर और उप-मंडल स्तर...
Translate »
error: Content is protected !!