निर्वाचन एवं मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान कर्मी महत्वपूर्ण – सुरेन्द्र ठाकुर

by

बीबीएन, 16 मई (तारा) :  नगर परिषद नालागढ़ के लिए रविवार को आयोजित होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में सभी महिला पोलिंग पार्टियों का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास के बाद सभी 12 पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया।
यह पूर्वाभ्यास राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेंद्र ठाकुर तथा निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
पर्यवेक्षक सुरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर महिला पोलिंग पार्टियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाना प्रत्येक मतदान कर्मी का पूर्ण उत्तरदायित्व है। उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाले नगर परिषद चुनाव के सफल संचालन के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को शुभकामनाएं दी।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने इस अवसर पर कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मतदान कर्मियों के सहयोग से नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को नगर परिषद नालागढ़ के लिए 09 मतदान केंद्रों में मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक करवाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा निर्धारित समयावधि के भीतर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि मतदान सम्पन्न होने के उपरांत ही मतगणना भी होगी तथा चुनावी नतीजे़ घोषित किए जाएंगे। मतगणना नगर परिषद नालागढ़ के हॉल में आयोजित होगी।
इस अवसर पर 12 महिला पोलिंग पार्टियों को नगर परिषद निर्वाचन के सफल संचालन के लिए मतदान प्रक्रिया से संबंधित अंतिम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसके उपरांत सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित कर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के पश्चात नगर परिषद नालागढ़ चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया का मतगणना पूर्वाभ्यास भी आयोजित किया गया।
मतगणना पूर्वाभ्यास में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया, मतगणना टेबलों की व्यवस्था, ई.वी.एम. से प्राप्त मतों का विवरण तैयार करने, परिणाम तैयार करने, अभिलेखों के रखरखाव तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से मतगणना संपन्न करवाने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नालागढ़ के एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ततवानी क्षेत्र में फ्लड प्रोटेक्शन पर खर्च होंगे 5 करोड़ रुपये : केवल सिंह पठानिया

सलवाना स्कूल में 30 लाख रुपये से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का किया लोकार्पण* एएम नाथ।  शाहपुर, 3 जून।nशाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार : कारण लोगों ने मूलभूत सुविधाएं न मिलना बताया, पोलिंग पार्टी को खाली ईवीएम लेकर लौटना पड़ा

एएम नाथ। चंबा। मतदान के दौरान जिला चंबा के चार विधानसभा क्षेत्रों चंबा सदर, डलहौजी, भरमौर व तीसा के तहत आने वाले सात पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की कल्याण विभाग की 6 समितियों की बैठकों की अध्यक्षता : कार्यालयों, संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगों के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश

 एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन की प्रगति की समीक्षा भी की नशामुक्त अभियान के तहत गठित समितियों की सक्रियता के लिए भी दिए निर्देश सफाई कर्मियों और अल्पसंख्यकों के कल्याण से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट जुलाना से होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार : बजरंग पूनिया नहीं लड़ेंगे हरियाणा चुनाव

रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि बजरंग पूनिया इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.  हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!