पंचायती राज चुनाव : 706 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, 5 पंचायतें भी निर्विरोध बनीं , ऊना जिले में 859 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन, चुनावी मैदान में अब विभिन्न पदों के लिए 4,049 प्रत्याशी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मई. पंचायती राज चुनावों के तहत ऊना जिले में विभिन्न पदों के लिए कुल 4,049 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी हुई। 15 मई को अपराह्न 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह वितरित किए गए।
859 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद अब कुल 4049 उम्मीदवारों में जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 45, पंचायत समिति की 107(इसके अतिरिक्त 2 सीट हरोली की पोलियां बीत और गगरेट में वार्ड नंबर 9 नकड़ोह निर्विरोध चुनी गई हैं) सीटों के लिए 416, जबकि 249 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 849, उपप्रधान पद के 930 तथा वार्ड सदस्य पद के 1809 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं जिले की पांच ग्राम पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध चुन ली गई हैं। इनमें ऊना उपमंडल की बीनेवाल और उदयपुर, हरोली उपमंडल की जखेवाल और पंडोगा निचला तथा बंगाणा उपमंडल की बोहरू पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। साथ ही, विभिन्न पंचायतों में अलग अलग पद पर 706 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।इनमें 689 वार्ड सदस्य, 7 उप प्रधान, 8 प्रधान और 2 पंचायत समिति सदस्य शामिल है।
*कहां कितने उम्मीदवार*
गगरेट ब्लॉक में नामांकन वापसी के दोनों दिनों के दौरान प्रधान पद के 17, उपप्रधान के 22, वार्ड सदस्य के 33, पंचायत समिति सदस्य के 3 तथा जिला परिषद के 2 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। इसके बाद अब वहां 41 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 162, उपप्रधान के 158 तथा वार्ड सदस्य के 359 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति सदस्य के 85 तथा जिला परिषद के 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह गगरेट ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 774 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
बंगाणा ब्लॉक में प्रधान पद के 37, उपप्रधान के 74 तथा वार्ड सदस्य के 102 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। वहीं पंचायत समिति के 4 और जिला परिषद के एक उम्मीदवार ने भी नामांकन वापस लिया। इसके बाद अब यहां 49 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 174, उपप्रधान के 196 तथा वार्ड सदस्य के 369 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के 76 तथा जिला परिषद के 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब बंगाणा ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 823 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
ऊना ब्लॉक में प्रधान पद के 79, उपप्रधान पद के 93 तथा वार्ड सदस्य पद के 93 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। पंचायत समिति के 13 और जिला परिषद के 2 उम्मीदवारों ने भी नामांकन वापस लिया। अब यहां 54 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 147, उपप्रधान के 174 तथा वार्ड सदस्य के 300 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं पंचायत समिति के 73 तथा जिला परिषद के 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस तरह ऊना ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 705 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
अंब ब्लॉक में प्रधान पद के 26, उपप्रधान के 35, वार्ड सदस्य के 59, पंचायत समिति सदस्य के 3 तथा जिला परिषद के एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद अब यहां 57 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 204, उपप्रधान के 233 तथा वार्ड सदस्य के 440 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के 100 तथा जिला परिषद के 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब अंब ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 984 उम्मीदवार हैं।
वहीं, हरोली ब्लॉक में प्रधान पद के 64, उपप्रधान पद के 32, वार्ड सदस्य पद के 51, पंचायत समिति के 11 तथा जिला परिषद के 2 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। इसके बाद अब यहां 48 पंचायतों के लिए प्रधान पद के 162, उपप्रधान के 169 तथा वार्ड सदस्य के 341 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के 82 तथा जिला परिषद के 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस तरह हरोली ब्लॉक के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 763 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ की पेयजल योजना का भूमि पूजन प्रो. राम कुमार ने ईसपुर में किया, एक साल में पूरा करने के निर्देश

ऊना, 29 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के ईसपुर में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी के अंकों में विवाद के चलते हिमाचल में रिवाइज होगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट, 2 दिन बाद आएगा नया परिणाम

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में बड़ी गड़बड़ी स्वीकार की है। अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों को कम अंक मिलने की शिकायतों के बाद...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट : डोडरा क्वार क्षेत्र में सड़क परियोजना कार्यों के लिए किया विशेष छूट का आग्रह

पीएमजीएसवाई-Ⅳ के अगले चरण में 1200 कि.मी. नई सड़कों का प्रस्ताव एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर रात के अँधेरे में गायब : गढ़शंकर नंगल रोड हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले करीब आठ टिप्परों के चलान

माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा रहा गढ़शंकर :   गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!