निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क : बिलासपुर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 16 मई: शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आज बिलासपुर शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम राजदीप सिंह तथा सहायक आयुक्त राजकुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।May be an image of text
17 मई रविवार को होने जा रहे शहरी निकाय चुनाव को लेकर यह फ्लैग मार्च नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक तक निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से मतदाताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जिला एवं पुलिस प्रशासन शहरी निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।May be an image of one or more people and text
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मत का प्रयोग कर सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर को दी पूर्व प्रसव के जांच की जानकारी : सम्पूर्णता अभियान और पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा :   जिला प्रशासन चम्बा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार के सहयोग से मैहला में सम्पूर्णता अभियान और पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया l...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव खेड़ा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   जिला होशियारपुर के गांव खेड़ा में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संरक्षण में पांच प्यारों के नेतृत्व गुरुद्वारा नारायणपुरी जी के मुखी संत बाबा कुलदीप सिंह जी के देखरेख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

88 लाख रुपए की धनराशि होगी व्यय, 6 माह के भीतर पूर्ण होगा निर्माण कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया

रायपुर से फगोत सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य में व्यय होगी 5 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि चंबा (चुवाड़ी), 29 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रायपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!