नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम

by
हमीरपुर 17 मई। नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए।
एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि वार्ड नंबर-1 से बलविंदर सिंह ने 296 मत प्राप्त करके जीत हासिल की है। जबकि, रमेश चंद ने 125 मत प्राप्त किए। 2 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
वार्ड नंबर-2 में मुनीष कुमार निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्हें 335 मत मिले। मनोज कुमार को 158 और श्रवण कुमार को 76 वोट पड़े। 2 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।
वार्ड नंबर-3 से ज्योतिका ठाकुर ने जीत हासिल की। उन्हें 241 वोट मिले। तिलक राज को 96, कुसुम शर्मा को 82, मनोज को 55 और नोटा को एक मत मिला।
वार्ड नंबर-4 में विनय कुमार ने 235 वोट लेकर बाजी मारी। संजय कुमार को 136 और कमलेश कुमारी को 96, जोगिंद्रा देवी को 51, अमन को 34 और राजेश को 2 वोट मिले। एक वोटर ने नोटा का बटन दबाया।
वार्ड नंबर-5 में शिवानी ठाकुर ने 230 वोट लेकर जीत हासिल की। प्रिया को 224 और अनीता को 188 वोट मिले। 6 वोटरांे ने नोटा का बटन दबाया।
वार्ड नंबर-6 में प्रोमिला देवी कामयाब रहीं। प्रोमिला देवी को 158, अनीता को 130, बिंदू शर्मा को 79, बिंदिया कुमारी को 67 वोट मिले और 3 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
वार्ड नंबर-7 में नीलम धीमान ने 222 वोट के साथ जीत हासिल की, जबकि मधु को 190 मत मिले। नोटा को भी एक मत मिला।
वार्ड नंबर-8 में वीना देवी ने 386 वोट लेकर बाजी मार ली। ज्योति शर्मा को 137, सीमा को 20 और नोटा को 2 वोट मिले।
वार्ड नंबर-9 में मीनाक्षी ने 251 वोट लेकर विजय प्राप्त की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सरिता को 191 और नोटा को 11 वोट मिले।
*नगर परिषद सुजानपुर के परिणाम 😘
वार्ड-1 बलविंदर सिंह
वार्ड-2 मुनीष कुमार
वार्ड-3 ज्योतिका
वार्ड-4 विनय कुमार
वार्ड-5 शिवानी ठाकुर
वार्ड-6 प्रोमिला देवी
वार्ड-7 नीलम धीमान
वार्ड-8 वीना देवी
वार्ड-9 मीनाक्षी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 21 पुलों के लिए केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

एएम नाथ । शिमला :। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 2024-25 के पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम साहब, जहां आप वहां गलत कैसे हो सकता है…?- ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान बोले चरण दास

नादौन :  गांव गलोड़ में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी चरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में हुए 60 करोड़ रुपये के घोटाले का जवाब दें सीएम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  नालागढ़ :   भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के प्रचार अभियान में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के घोटाले सामने आने शुरू हो गए हैं। हर दिन नए नए...
Translate »
error: Content is protected !!