जिला परिषद भत्तल्ला वार्ड में भाजपा समर्थित विजय कुमार मजबूत दावेदार, अनुभव बना सबसे बड़ा हथियार

by

विकास और अनुभव के दम पर आगे बढ़ रहे विजय कुमार, भत्तल्ला में मुकाबला रोचक

भत्तल्ला वार्ड में विजय कुमार को मिल रहा व्यापक समर्थन, चुनावी समीकरण उनके पक्ष में

एएम नाथ। शाहपुर : जिला परिषद कांगड़ा के भत्तल्ला वार्ड में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल भी पूरी तरह गर्माता दिखाई दे रहा है। हालांकि चुनाव मैदान में छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं और जनसमर्थन को देखते हुए मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित विजय कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी संदीप कुमार गोगी के बीच माना जा रहा है।
भतल्ला वार्ड से जिला परिषद उम्मीदवार भाजपा समर्थित विजय कुमार इस चुनाव में सबसे मजबूत और अनुभवी उम्मीदवार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। क्षेत्र में उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क का लाभ उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है। विजय कुमार पहले पंचायत प्रधान और ब्लॉक समिति अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है। लोगों का कहना है कि विजय कुमार ने अपने पूर्व कार्यकालों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया।
विजय कुमार को पारिवारिक राजनीतिक अनुभव का भी लाभ मिल रहा है। उनकी माता भी इसी वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं, जिससे परिवार की क्षेत्र में अलग पहचान और मजबूत जनाधार माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान विजय कुमार लगातार पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके समर्थकों का दावा है कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है।
हालांकि भाजपा के भीतर कुछ मतभेदों की चर्चाएं भी सामने आई हैं और केवल कुमार शर्मा के मैदान में उतरने से वोट विभाजन की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है, लेकिन इसके बावजूद विजय कुमार का जनसंपर्क और संगठनात्मक पकड़ उन्हें बढ़त दिलाती नजर आ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग खुलकर उनके समर्थन में प्रचार अभियान चला रहा है।
दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप कुमार गोगी पहली बार चुनाव मैदान में हैं और युवा चेहरे के रूप में लोगों के बीच पहुंच बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं अन्य प्रत्याशियों में मोहिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, केवल कुमार शर्मा और ओम प्रकाश भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं।
भत्तल्ला वार्ड की पंचायतों में इन दिनों चुनावी बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और प्रचार गतिविधियों का दौर लगातार जारी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी प्रत्याशी विकास और भविष्य की योजनाओं के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल अनुभव, संगठन और जनसमर्थन के आधार पर विजय कुमार को मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लिए आवेदन अब और आसान, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

आवेदन से भुगतान तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल; 1562 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, लाभार्थियों को सिंगल विंडो सुविधा एएम नाथ। शिमला, 10 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत आवेदन से लेकर वित्तीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी : पुलिस को बड़ी सफलता

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस के थाना सारंगपुर ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन 13 अगस्त को

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी (जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए पैरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन (पीटीए) के गठन की घोषणा की गई है। इस संबंध में सामान्य बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने किया एमसीएच सेंटर ऊना का दौरा : सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) का दौरा कर अस्पताल भवन में चल रहे सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।...
Translate »
error: Content is protected !!