HighCourt ने अगंमपुर -आनंदपुर साहिब पुल के नीचे अवैध खनन के डीसी को जांच करने के दिए आदेश

by

चंडीगढ़। : अगंमपुर-आनंदपुर साहिब पुल के नीचे कथित रूप से बड़े पैमाने पर चल रही अवैध माइनिंग के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए रूपनगर (रोपड़) के उपायुक्त (डीसी) को पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने साथ ही यह सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया है कि संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध माइनिंग गतिविधि न होने पाए।

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार, केंद्र सरकार तथा अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में उक्त क्षेत्र में अवैध माइनिंग की कोई भी गतिविधि पाई जाती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।

यह मामला आनंदपुर साहिब क्षेत्र के निवासी प्रेम दत्त शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका के माध्यम से हाई कोर्ट के समक्ष पहुंचा। याचिका में कहा गया कि आगमपुर-आनंदपुर साहिब पुल के नीचे लंबे समय से अवैध खनन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह पुल आनंदपुर साहिब को पंजाब के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि लगातार हो रही अवैध माइनिंग से न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है बल्कि पुल की संरचनात्मक सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

याचिका में यह भी कहा गया कि संबंधित प्रशासनिक और खनन विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अवैध खनन रोकने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके समर्थन में याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट के समक्ष कई तस्वीरें और वीडियो भी प्रस्तुत किए, जिनमें पुल के नीचे भारी मशीनों और वाहनों के माध्यम से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियां होती दिखाई गई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने रूपनगर के डीसी को मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने और अपनी रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीसी तथा संबंधित माइनिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निगरानी बढ़ाने और क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्ण रोक सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

88 एकड़ जमीन से छुड़वाए अवैध कब्जे : गांव मैहंदीपुर व ठठियाला में प्रशासन ने

वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी – सतिंदर सिंह नवांशहर/बलाचौर। जंगलात व खुराक सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारू चक्क के आदेशों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों...
article-image
पंजाब

गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने...
article-image
पंजाब

खुड़िया को जिताओ : संसद में जाएंगे तो आपके पक्ष में बोलेंगे क्योंकि इन्हें पता है कि गुलाबी सुंडी, सफेद मक्खी या नकली स्प्रे से फसलों को कितना नुकसान होता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोकसभा क्षेत्र बठिंडा के लोगों से मिलने आया हूं। इस बार बठिंडा वासियों, ईमानदार व्यक्ति गुरमीत सिंह खुड़िया...
Translate »
error: Content is protected !!