चंबा में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत, सच दर्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में समाई पर्यटकों की कार; बचाव अभियान जारी

by

हिमाचल में पर्यटन यात्रा बनी त्रासदी

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना चुराह उपमंडल के बैरागढ़-सच दर्रा-किलाड़ मार्ग पर हुई, जब पर्यटकों को लेकर जा रही एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों को शनिवार दोपहर में मिली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों के अनुसार, कार हिमाचल के सबसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण मार्गों में गिने जाने वाले बर्फ से ढके सच दर्रे की ओर जा रही थी। वाहन में बंगलूरू और कोलकाता से आए पर्यटक, दो बच्चे तथा टैक्सी चालक सवार थे। सभी पर्यटक डलहौजी घूमने आए थे और बर्फबारी तथा पहाड़ी क्षेत्रों का आनंद लेने के लिए साच दर्रा क्षेत्र की ओर निकले थे।
निर्धारित समय पर वाहन के वापस नहीं लौटने पर टैक्सी मालिक को चिंता हुई। उसने जीपीएस के माध्यम से वाहन की लोकेशन जांची, जो कालावन क्षेत्र के पास एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दे रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। जांच के दौरान आशंका सही साबित हुई और वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त मिला।
चुराह के विधायक डा. हंस राज ने बताया कि खड़ी ढलान, दुर्गम भूभाग और खराब मौसम के कारण शवों को बाहर निकालने में भारी कठिनाई आ रही है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं है, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हुआ। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय टीमों की मदद से राहत अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर अभियान को और तेज किया जाएगा। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतक पर्यटकों की सूची
1 चालक विश्वास निवासी बनीखेत
2 अरविंद चंद्राकर निवासी (फ्लैट संख्या-001) कादूगड़ी बंगलूरू
3 प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर-
4 बेटा दर्श आयु 8 साल
5 अक्षाद आयु 11 साल
6 पीजी कार्तिकेयन निवासी व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी
7 मणिमाला पत्नी पीजी कार्तिकेयन
8 नंदन पुत्र पीजी कार्तिकेयन

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ की लोकप्रियता इंडी ब्लॉक के नेताओं के दु:ख का कारण : जयराम ठाकुर

महाकुंभ को लेकर इंडी ब्लॉक के नेताओं के बयान उनकी हताशा महाकुंभ से जीडीपी में साढ़े तीन लाख करोड़ का योगदान क्यों अनदेखा कर रही विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को सफल महाकुंभ...
article-image
पंजाब

फतेहपुर खुर्द की पंचायत ने सांसद संत सींचेवाल को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक नहर किनारे 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल जी को...
article-image
पंजाब

Urgent need to protect and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /June 08 : International historian and researcher Dr. Gurinder Pal Singh Josan has emphasized the urgent need to preserve and systematically document sites associated with Guru Nanak Dev Ji’s travels (udasis), noting...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा पंचायतीराज विभाग ने किया तलब

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब किया है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!