पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

by

बीबीएन, (तारा) :  पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ (जिला सोलन) के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि विद्यालय को नई दिल्ली में आयोजित स्कूल चैलेंज–टॉफेल 2025 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश का यह एकमात्र विद्यालय रहा जिसे राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।

यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय के सभी होनहार छात्रों, अध्यापकों, एंटी ड्रग क्लब की नोडल अधिकारी सुमन वाला के अथक प्रयासों, मेहनत एवं समर्पण तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों एवं समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु लगातार विभिन्न गतिविधियाँ, जागरूकता अभियान, रैलियाँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती रही हैं।

राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए विद्यालय की ओर से राज्य स्तर पर वर्षा सूद (राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी- एंटी ड्रग क्लब) एवं विद्यालय से सुमन बाला हिन्दी प्रवक्ता (नोडल अधिकारी- एंटी ड्रग क्लब )*तथा मृणाल (कंप्यूटर अध्यापिका) नई दिल्ली गए थे और उन्होंने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय की एंटी-ड्रग क्लब की नोडल अधिकारी सुमन बाला ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि बीबीएन क्षेत्र में नशा विरोधी जागरूकता अभियान को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करेगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70+ बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज : प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की पूरी प्रकिया…यहां जानिए

सरकारी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ा दी गई है। इस पहल का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हिमाचल के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायकों के साथ आज आदरणीय केंद्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर किया दुष्कर्म

नई दिल्ली  :  पंजाब से अपने बच्चे संग दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!