विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

by
एएम नाथ।  कण्डाघाट : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत चायल के लिए पंकज 20 मतों से प्रधान पद तथा रिंकज 26 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान पद के लिए राकेश ठाकुर 97 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए रोशन लाल 68 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत काहला के लिए राजेश ठाकुर प्रधान पद तथा सुरेश कुमार उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत क्वारग के प्रधान पद के लिए कमल कुमार 313 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए टेक सिंह 63 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोट के लिए 64 मतों से तीर्थ राम प्रधान पद तथा 133 मतों से हेमेन्द्र चन्देल उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रेहड़ के प्रधान पद के लिए रमन 24 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए दया राम 18 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सैंज के लिए प्रेम चंद 107 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए रूम लाल निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान पद के लिए कल्पना ठाकुर 07 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए संजीव कुमार 32 मतों से विजयी घोषित किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरएसएस के मेहनती व कर्मठ नेता थे मोहन सिंह पाहलेवाल : खन्ना

स्वयं सेवक से जिला संघ चालाक बने मोहन सिंह की सेवाओं को सदैव किया जाएगा याद : खन्ना होशियारपुर 28 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने आर.ऐस.ऐस. के जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहायक ड्रग कंट्रोलर के आठ ठिकानों पर ED ने दी दबिश, महंगे वाहन-शराब बरामद

एएम नाथ । शिमला ;  ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सहायक ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) निशांत सरीन के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने सरीन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की बद्दी (सोलन ) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ : सहकारी दुकान दवाओं पर 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी – शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी

एएम नाथ। घुमारवीं :  जय सहकार” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए दी व्यास एग्रीकल्चर मल्टीपरपज सहकारी समिति लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा संचालित सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ आज...
Translate »
error: Content is protected !!