टोंगलेन ट्रस्ट, धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से टोंगलेन ट्रस्ट, धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन जी के नेतृत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा वंचित एवं बेसहारा बच्चों को शिक्षा और संरक्षण प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय के लिए भूमि पट्टे की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, 14 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1,000 रुपये तथा 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा, ट्रस्टी दोरजे एवं पार्षद पलकित नेगी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को दे डाला अंजाम : प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था होटल में

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत नए फॉर्म भरने पर रोक लगाने को कहा : चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर

एएम नाथ।  शिमला :  चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर आदर्श आचार संहिता लागू होने तक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉटस्पॉट स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के हॉटस्पॉट वाले स्थानों में उचित साफ़-सफाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के खिलाफ़ शहरी जनता ने सुना दिया जनादेश, अब गांव की बारी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी  : मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड के अंतर्गत महादेव भूमासी जी की तपोभूमि गाड़ागुसैनी एवं बगड़ाथाच में प्रचार...
Translate »
error: Content is protected !!