19 जून को बालटाल के लिए रवाना होगा : शेड तीन ट्रको में सामान भेजा जाएगा, उद्योगपति मनोज अग्रवाल पहले जत्थे को रवाना करेंगे

by

बद्दी, 2 जून (तारा) :  शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लगने वाले भंडारे की पहला जत्था 19 जून को रवाना होगा। अमर नाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चालू रहेगी।
मंगलवार को सेवा मंडल की बद्दी में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष राम लोक चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की भांत इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में बद्दी के लोगों की ओर से भंडारा लगाया जाएगा। संस्था की ओर से पहला ग्रुप 19 जून को रवाना होगा। तीन ट्रको में शेड व खाने पीने का सामान जाएगा। इस वर्ष यात्रियों को पहले अधिक सुविधाएं देने की योजना बनाई है। शौचालयों की संख्या बढ़ा कर पांच कर दी गई है। इसके अलावा पहले की तर्ज पर भोजन की व्यवस्था की गई है।
बैठक में फैसला लिया गया है कि 19 जून को उद्योग पति मनोज अग्रवाल पहले जत्थे को रवाना करेंगे। बैठक में रामलोक चौधरी के अलावा तरक्की लाल कौशल, मनोज कौशल, श्याम लाल, अमीचंद चौहान, दीवान चंद, जसपाल गर्ग, रामलाल ठाकुर, रविंद्र शर्मा, दर्शन सिंह उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मलावण में दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया :खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खतरे में पड़ सकती नायब सैनी की सरकार !…. हरियाणा में होगी EVM की चेंकिग

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लहर होने के बाद भाजपा ने अंतिम दौर में चुनाव पलट दिया था। ये हार कांग्रेस के किसी नेता को हजम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना अनुमति के गिरफ्तार नहीं किए जा सकेंगे सरकारी कर्मी : कांस्टेबलों का काडर भी होगा अब राज्य स्तर का, भर्ती करेगा राज्य पुलिस बोर्ड

एएम नाथ। धर्मशाला : राज्य सरकार की अनुमति से ही ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। कांस्टेबलों का काडर भी अब राज्य स्तर का होगा। भर्ती राज्य पुलिस बोर्ड करेगा।...
Translate »
error: Content is protected !!