जालंधर में एक घर की बालकनी में ग्रेनेड हमले का मामला : 6 आरोपितों के गैर जमानती वारंट

by

मोहाली : जालंधर में हुए हैंड ग्रेनेड हमले और आतंकी साजिश के मामले में NIA ने फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत ने मामले में नामजद छह आरोपितों के खिलाफ ओपन डेटेड गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने के आदेश दिए हैं।

16 मार्च 2025 को थाना मकसूदां, जालंधर ग्रामीण में दर्ज एफआइआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर की बालकनी में एक संदिग्ध वस्तु फेंकी गई थी, जो जांच में हैंड ग्रेनेड निकली। इसके बाद मामले में आतंकवाद, विस्फोटक पदार्थ और हथियारों से संबंधित विभिन्न धाराएं जोड़ी गईं और केंद्र सरकार के निर्देश पर जांच एनआइए को सौंप दी गई।

एनआईए की जांच में पाकिस्तान निवासी इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी को इस कथित साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया है। एजेंसी के अनुसार, उसने इंटरनेट मीडिया और वॉट्सएप के माध्यम से भारत में मौजूद सहयोगियों के साथ संपर्क बनाए रखा और हमले की योजना को अंजाम देने के निर्देश दिए।

जांच में यह भी सामने आया कि फरार आरोपित मोहम्मद जशीन अख्तर सहित अन्य इस नेटवर्क का हिस्सा थे और कथित तौर पर हमले की साजिश में शामिल रहे। एजेंसी ने अदालत को बताया कि सभी आरोपितों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे अपने पते पर नहीं मिले।

स्थानीय पुलिस और अन्य माध्यमों से की गई जांच में पता चला कि आरोपित भारत से बाहर रह रहे हैं और गिरफ्तारी से बच रहे हैं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपितों के स्वेच्छा से अदालत में पेश होने की संभावना नहीं है।

ऐसे में उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा आगे की कानूनी और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया शुरू करने के लिए ओपन डेटेड गैर-जमानती वारंट जारी करना आवश्यक है। एनआईए अब इन वारंटों के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई करेगी।

जिन आरोपियों खिलाफ जारी हुए वारंट : जालंधर जिले के गांव शंकर निवासी मोहम्मद जशीन अख्तर उर्फ याशिन,  हरियाणा के करनाल जिले के गांव संभली निवासी भानु प्रताप उर्फ भानु राणा, जालंधर जिले के लांबड़ी निवासी गौरव गिल उर्फ गौरव कनाडा, जालंधर जिले के गांव फतेहपुर निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हनी औलख, करनाल के गांव समाना बहू निवासी नवीन शर्मा उर्फ वंश शर्मा, कुरुक्षेत्र के खेड़ी मारकंडा स्थित सरस्वती काॅलोनी निवासी अमनीत चहल उर्फ अमन जाट।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20 दिसंबर को डीएसपी कार्यालय के सामने नशाखोरी, अवैध खनन और पंजाब में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करेगी – भज्जल

गढ़शंकर।  सीपीआईएम तहसील कमेटी गढ़शंकर की आम सभा की बैठक सतनाम सिंह ढिल्लों भज्जल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गुरनेक सिंह भज्जल ,  विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान गुरनेक सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया: नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 4 जुलाई :  हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस सम्मेलन में लगभग 350 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

गुरू दुारा दी शिक्षा ही हमें अंधकार से निकालकर सही मार्ग पर लेकर जाती : सांसद तिवारी , गुरू पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक स्थल तीर्थयाणा में सांसद तिवारी हुए नतमस्कत

गढ़शंकर: गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गांव लल्लियां में श्री रघुनाथ दास महाराज के धार्मिक स्थल तीर्थयाणा में आयोजित समागम में पहुंच कर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी ने पहुंचे और श्री...
Translate »
error: Content is protected !!