भगवंत मान सरकार का पंजाब में स्कूल माफिया पर बड़ा एक्शन : मनमर्जी से नहीं बढ़ा सकेंगे अब फीस

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लाखों अभिभावकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री मान ने निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी  पर पूरी तरह से नकेल कसने का एलान कर दिया हैl

भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि अब सूबे में स्कूल माफियाओं की मनमनी नहीं चलेगी और शिक्षा के नाम पर हो रही लूट को तुरंत रोका जाएगा. मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि पंजाब का कोई भी प्राइवेट स्कूल अब सालाना 5 % से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेगा. इसके साथ ही पिछले 3 सालों में जिन स्कूलों ने नियमों को ताक पर रखकर 15% से ज्यादा फीस वसूली है, उन्हें वह राशि अभिभावकों को रिफंड (Refund) करनी होगी ।

नियम तोड़े तो लगेगा जुर्माना :  साथ ही मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि जो भी स्कूल इस फैसले का उल्लंघन करेगा, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उसकी रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दी जाएगी. पिछली कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली सरकार ने निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने की खुली छूट दे रखी थी. उन्होंने एक दुखद घटना का जिक्र करते हुए कहा कि स्कूल माफिया की मनमानी की बलि चढ़कर एक 17 साल की मासूम बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी।

माता-पिता के सपनों नहीं मरने देंगे : साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब के माता-पिता के सपनों को इस तरह मरने नहीं देंगे. स्कूलों की इस मनमानी को रोकने के लिए हमारी सरकार जल्द ही पंजाब विधानसभा में एक सख्त कानून लेकर आ रही है।

इस फैसले के बाद अब पंजाब के मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो हर साल स्कूलों की बेतहाशा बढ़ती फीस से परेशान थे |

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला से दुष्कर्म : महिला को जबरन नशे की गोली खिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला कर सुनसान जगह पर लेजाकर ऑटो में किया दुष्कर्म

राजपुरा :  ऑटो चालक ने दिनदहाड़े महिला सवारी को मदद के बहाने महिला के इंकार करने पर चालक ने जबरन नशे की गोली खिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी और फिर सुनसान जगह पर ले...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 450वीं शताब्दी को समर्पित गुरमति समागम और गुरमति चेतना मार्च का आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आदेश एवं सचिव शिक्षा इंजी. सुखविंदर सिंह के निर्देशन में गुरु अमरदास जी...
article-image
पंजाब

जलंधर होशियारपुर मार्ग पर नसराला के पास किसानों ने किया चक्का जाम

होशियारपुर  । केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को देश भर में किसानो दावारा 12 से 3 बजे तक चक्का जाम किया गया जिसके चलते जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर स्थित...
article-image
पंजाब

6 वर्षीय बच्चे को मारने की धमकी दे मां से किया दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

पटियाला। थाना अनाज मंडी इलाके में एक 26 साल के युवक ने छह साल के बच्चे को मारने की धमकी देकर उसकी मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित पिछले कुछ समये महिला को...
Translate »
error: Content is protected !!