नगर परिषद चम्बा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

by

एएम नाथ। चम्बा : उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) प्रियांशु खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद चम्बा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही, जो 3 जून को निर्धारित की गई थी, हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियमावली, 2015 के नियम 89 के अंतर्गत आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) पूर्ण न होने तथा अध्यक्ष पद हेतु केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण संपन्न नहीं हो सकी।
उन्होंने कहा कि इस कारण निर्वाचन की कार्यवाही को स्थगित करते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र 4 जून को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उपमंडल अधिकारी (नागरिक), चम्बा के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा नाम वापसी की प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक संपन्न की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके उपरांत 4 जून को 1:00 बजे नगर परिषद चम्बा के निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतपत्र जारी किए जाएंगे तथा मतदान प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर अध्यक्ष पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित होने के पश्चात उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही भी नियमानुसार तत्काल संपन्न करवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी गाड़ी; 4 की मौत

एएम नाथ । किन्नौर :  नाल्टी रोड के पास आज एक वाहन के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे कार्यकाल में दो साल कोरोना भी रहा, लेकिन एक भी दिन के लिए वेतन नहीं रुका : जयराम ठाकुर

दो साल से सुक्खू सत्ता में हैं, वर्तमान हालात के ज़िम्मेदार वही हैं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग सिंह ठाकुर से वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का किया आग्रह : केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम राहत की पहली किस्त देरी से जारी करने का मामला भी उठाया

विषम भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश को दिया जाए विशेष राहत पैकेजः मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार की राहत नियमावली में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ DC जतिन लाल ने बिताए आत्मीय पल

रोहित भदसाली। ऊना, 10 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का...
Translate »
error: Content is protected !!