बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

by

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 5 जून:  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीबीएमबी तलवाड़ा में मुख्य अभियंता  राकेश कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ पौधारोपण कर किया गया।

इस दौरान उप मुख्य अभियंता श्री विमल कुमार मीणा के नेतृत्व में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

अपने संदेश में मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता विमल कुमार मीणा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती के फेफड़े हैं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील भी की।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अभियंता  रबिंदर सिंह,  गौरव लांबा, एस.डी.ओ.  धीरज कुमार, कार्यालय अधीक्षक  तिलक राज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता  बलजीत सिंह,  शिव कुमार तथा विजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की सुरक्षा तथा हरियाली बढ़ाने के लिए अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खालिस्तान जिंदाबाद व खालिस्तान के चुनाव के रजिस्ट्रेशन संबंधी नारे लिखे : गढ़शंकर में एसडीएम कार्यालय की बाहरी दीवार और गांव बड़ेसरों तथा सरकारी हाई स्कूल पोसी की दीवारों पर , पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

 खालिस्तान पक्षी लिखे नारे पुलिस तंत्र के लिए बने चुनौती गढ़शंकर, 19 दिसम्बर : गत रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में तीन स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद तथा खालिस्तान के चुनावों के लिए 26...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : पंजाब पुलिस के लिए गौरव का क्षण है जब इसके दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। श्री एम.एफ. फारूकी, आईपीएस, एडीजीपी पंजाब को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व...
article-image
पंजाब

शराब को लेकर पंजाब सरकार का अहम फैसला- नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी: BEER के शौकिनों की भी लगी मौज

चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री भगवंत मान  के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बड़े फैसलों को मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने प्रैस कांफ्रेंस के जरिए बताया कि बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी को...
article-image
पंजाब

2000 करोड़ का जुर्माना पंजाब सरकार को : कचरे का उचित प्रबंधन नहीं किया

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार पर ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने के मामले में 2 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने पंजाब को पर्यावरण संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!