मुख्यमंत्री ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का किया शुभारंभ : घनी छाया, सुन्दरता और पर्यावरणीय महत्व के लिए प्रसिद्ध चिनार का वृक्ष शिमला की जलवायु के लिए अत्यंत उपयुक्त

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। अपनी घनी छाया, सुन्दरता और पर्यावरणीय महत्व के लिए प्रसिद्ध चिनार का वृक्ष शिमला की जलवायु के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इस पहल का उद्देश्य हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वानिकी, पर्यावरण प्रबंधन एवं ईको-टूरिज्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन भी किया। इनमें वन विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए तैयार की गई फील्ड हैंडबुक ‘वन बोध’, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. संजय सूद द्वारा लिखित ‘एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट एंड रेगुलेशंस’, ‘फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट्सः फॉरेस्ट कंजर्वेशन, लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट एंड इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट’, जिसमें जेआईसीए, केएफडब्ल्यू और आईडीपी परियोजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों का विवरण शामिल है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के 75 ईको-टूरिज्म स्थलों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया, जिसमें राज्य के प्रमुख पर्यावरणीय पर्यटन स्थलों का आकर्षक परिचय प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रकाशन वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं तथा पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तकें वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और ईको-टूरिज्म के क्षेत्रों में ज्ञान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उनसे पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए अग्रणी भूमिका निभाने तथा एक हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर के विद्यार्थियों और ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के बच्चों को पौधे भी भेंट किए।
इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुदर्शन बबलू और हरदीप बावा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष के.एस. खाची, एचपीसीसी के महासचिव विनोद जिंटा, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. संजय सूद और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विंग्स स्केल-अप परियोजना पर कार्यशाला आयोजित, जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर फोकस

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मई। विंग्स स्केल-अप परियोजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से भरमौर सड़क मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल- DC अपूर्व देवगन

चंबा, 15 जुलाई उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि चंबा से भरमौर उच्च मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि बग्गा के समीप रूंगड़ी नाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टा के खिलाफ हुए एकजुट…विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। इस दाैरान दाैरान चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट नजर आए। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी के नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश : सड़क सुरक्षा पर भी जोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 मार्च. अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को गंभीरता और जवाबदेही...
Translate »
error: Content is protected !!