राहुल गांधी के नेपाल दौरे के पब वीडियों ने बढ़ाया सियासी पारा

by

दिल्ली :  नेपाल के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के एक पब का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल का मशहूर पब लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स है और महिला नेपाल में चीनी राजदूत होउ यांकी हैं। भारत में इस वीडियो के आधार पर सियासी नेताओं में चर्चाओं का माहौल गर्मा गया है।
जिस सफाई देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी मित्र देश नेपाल में एक दोस्त की शादी में गए, जो एक जर्नलिस्ट भी है। दोस्त और परिवार होना, शादियों में जाना हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है। उन्होंने कहा कि शादी में जाना अभी भी इस देश में क्राइम नहीं बना है। हो सकता है कि आज के बाद बीजेपी तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है।भाजपा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों वायरल वीडियो काठमांडू के रहने वाले भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किए हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी अपने फोन में बिजी हैं। दूसरे वीडियो में वे एक लडक़ी के साथ खड़े होकर बातचीत कर कर रहे हैं। इस लडक़ी को ही नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी बताया जा रहा है। भूपेन यह भी लिखा है कि यह नेपाल का सबसे बड़ा और बढिय़ा नाइट क्लब है।

काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक राहुल गांधी दरअसल काठमांडू में सीएनएन की रिपोर्टर रह चुकीं सुमनीमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। जो नेपाल में म्यांमार के राजदूत की बेटी हैं। सुमनीमा के पिता भीम उदास ने बताया है कि उनकी बेटी की शादी मंगलवार को गुवांगझू के बिजनेसमैन नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है। इनका रिसेप्शन 5 मई को हयात रीजेंसी बुद्धा में होने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने संस्थान के कार्यों को की सरहाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड्डी से शिष्टाचार भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कार्य हुआ, जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को भाजपा ने कुछ बागी विधायकों के साथ मिलकर गिराने की नाकाम कोशिश की : आशीष बुटेल

एएम नाथ।   धर्मशाला, 12 अप्रैल। भाजपा ने प्रदेश की जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने की जो नाकाम कोशिश की है उसका जबाव जनता लोकसभा के साथ साथ उपचुनावों में भी देगी। ...
article-image
पंजाब

जन संकल्प सम्मेलन के लिए जाने वाले वाहनों की सूचना दें अधिकारी

एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को यहां हमीर भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 11 दिसंबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर, वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!