जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जून। जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया।May be an image of one or more people, people studying, table and hospital
इस समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में वार्ड-1 बीड़ बगेहड़ा की तृप्ता देवी, वार्ड-2 पनोह की आशा देवी, वार्ड-3 दरोगण पत्ती कोट से मनजीत सिंह, वार्ड-4 उहल से ज्योति ठाकुर, वार्ड-5 जंगल रोपा के सोनी कुमार, वार्ड-6 ताल सुरेश सोनी, वार्ड-7 चमनेड रोहित शर्मा, वार्ड-8 बधाणी रजनी देवी, वार्ड-9 धमरोल अनिता शर्मा, वार्ड-10 जाहू पवन कुमार, वार्ड-11 महल अनिता देवी, वार्ड-12 करेर गुरदीप सिंह, वार्ड-13 बिझड़ी विकास कुमार, वार्ड-14 झंझयाणी रामेश्वर दत्त, वार्ड-15 दांदड़ू रेणु बाला, वार्ड-16 लहड़ा रंजना कुमारी, वार्ड-17 मालग वंदना कुमारी, वार्ड-18 अमलैहड़ रविंद्र कुमार और वार्ड नंबर-19 सपड़ोह की सदस्य नीलम कुमारी शामिल रहीं।May be an image of one or more people, people studying and text that says "वावत सम्माननीय सदस्यों हण कार्यक्रम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन AK SECR ZIAPARESHAN i /ILAPARISIES RARDM BMBER"
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। कार्यक्रम में एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

18 प्लस के लिए रविवार को होगा 41 स्थानों पर विशेष कोविड वैक्सीनेशन सत्रः डीसी

ऊना: 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के लिए 27 जून यानी रविवार को जिला ऊना के कुल 41 स्थानों पर विशेष कोविड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

सरकाघाट 26जनवरी।   आज यहाँ सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन साल में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और नियुक्तियां : मुख्यमंत्री सुक्खू

ओपीएस जारी रखने का दावा, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द नीति; रामपुर के नोगली में विशाल जनसभा को किया संबोधित एएम नाथ। रामपुर, 3 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक ने कूंर विद्यालय भवन निर्माण एवं संपर्क मार्ग को अधिकारियों के साथ की बैठक

केवल सिंह पठानिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ की धनराशि का प्रावधान : केवल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!