सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजियार दुनिया के श्रेष्ठ पर्यटक स्थलों में शुमार : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

by

सरकार व प्रशासन का मेहमान बाजी के लिए आभार व्यक्त किया

एएम नाथ। चम्बा : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को सुबह सपरिवार सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजियार की खूबसूरती का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व विख्यात पर्यटक स्थल खजियार दुनिया के श्रेष्ठ खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है तथा यहां की शांत वादियां, स्वच्छ वातावरण तथा मनमोहक खूबसूरती का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने जिला चंबा के दौरे के दौरान राज्य सरकार व जिला प्रशासन का मेहमान बाजी व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य चुनाव आयुक्त इसके उपरांत खजियार से जिला कांगड़ा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती,हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन मुरारी लाल व नीरज चांदला एसी टू डीसी मनमोहन सिंह, जिला विकास अधिकारी तविंद्र चिनौरिया, तहसीलदार (निर्वाचन) अनूप डोगरा सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC Navjot Pal Singh Randhawa

Nawanshar/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha, Navjot Pal Singh Randhawa DC Nawanshar    said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्क्यारा टनल के बचाव कार्यों की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी ली

टनल में फंसे हिमाचल में बल्ह निवासी विजय कुमार के पिता से बात कर जल्दी ही सबके सकुशल बाहर आने का दिया भरोसा मंडी, 27 नवंबर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज उत्तराखण्ड...
article-image
पंजाब

मृतक किसान के परिवार ने ठुकराया 1 करोड़ का मुआवजा : दोषियों को सजा मिलने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा’

चंडीगढ़ :    किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से मारे गए शुभकरण सिंह के परिजनों से पंजाब सरकार की ओर से मिलने वाले एक करोड़ रुपए के मुआवजे को ठुकरा...
article-image
पंजाब

Citizens Urged to Choose Candidates

Jalandhar / Daljeet Ajnoha/May 15 : Awareness campaigns have intensified across Punjab ahead of the forthcoming municipal corporation and municipal council elections, with local social workers urging voters to exercise their franchise responsibly. Speaking...
Translate »
error: Content is protected !!