महाराणा प्रताप का बलिदान पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक : खन्ना

by

महाराणा प्रताप जयंती पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खन्ना को किया सम्मानित
होशियारपुर 8 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि देश के महान शासक महाराणा प्रताप का बलिदान भारत के साथ साथ पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और स्वतंत्रता के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद करने के लिए 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाती है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में महाराणा उदय सिंह द्वितीय के घर हुआ था। मुगल सम्राट अकबर के भारी सैन्य दबाव के बावजूद महाराणा प्रताप ने अधीनता स्वीकार नहीं की और आजीवन अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच ऐतिहासिक हल्दीघाटी का युद्ध हुआ। जंगलों और संघर्षों के दौर के बाद, उन्होंने चावंड को अपनी नई राजधानी बनाया और पश्चिमी मेवाड़ पर पुनः अधिकार प्राप्त किया। महाराणा प्रताप ने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय अपना पूरा जीवन देश और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा की महाराणा प्रताप का जीवन हमें स्वतन्त्र जीवन जीने और मातृभूमि की रक्षा करने का सन्देश देता है। इस मौके खन्ना को राजपूत सभा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 IAS, एक IFS सहित एक PCS अधिकारियों के हुए तबादले,

पंजाब में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें 5 IAS, एक IFS सहित एक PCS अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। जिसके तहत प्रशासन ने विस्तृत सूची जारी करके जानकारी दी है।...
article-image
पंजाब

ऑल इंडिया जट्ट महासभा के जिला होशियारपुर के दलविंदर सिंह ढिल्लों बने जिला वाईस प्रधान  

गढ़शंकर।  ऑल इंडिया जट्ट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा द्वारा दलविंदर सिंह ढिल्लों को ऑल इंडिया जट्ट महासभा का जिला होशियारपुर का वाईस प्रधान नियुक्त किया गया...
article-image
पंजाब

लोक निर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे : प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा

शिमला : लोक निर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ब्लाक गढ़शंकर – दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर जिला स्तरीय खेलों में कराया नाम दर्ज

गढ़शंकर,  10 सितम्बर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में करवाई गईं खेडां वतन पंजाब दीयां खेलों में करवाए ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में क्षेत्र की विख्यात शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के...
Translate »
error: Content is protected !!