2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव हर समुदाय तक पहुंच के लिए बनेंगे कल्याण बोर्ड

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने हर जिले और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कल्याण बोर्ड गठित करने का फैसला किया है, जिसके जरिए विभिन्न समुदायों से सीधे संवाद और योजनाओं को लेकर फीडबैक लेने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

सरकार पहले ही 21 राज्य स्तरीय कल्याण बोर्ड बना चुकी है। अब इन्हीं बोर्डों का विस्तार जिला और विधानसभा स्तर तक किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत राज्य की 117 विधानसभा सीटों और सभी जिलों में अलग-अलग समुदायों के लिए बोर्ड गठित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

समुदायों से सीधे संवाद की तैयारी

राजनीतिक हलकों में इस कदम को चुनावी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बोर्डों के माध्यम से सरकार विभिन्न जातियों और समुदायों के प्रभावशाली लोगों को संगठनात्मक ढांचे से जोड़ने का प्रयास करेगी, ताकि चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर संपर्क मजबूत किया जा सके।

जनसंपर्क मजबूत करने में मदद मिलेगी

हालांकि सरकार का कहना है कि इन बोर्डों का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करना और समुदायों की समस्याओं व सुझावों को सरकार तक पहुंचाना है। सभी पद मानद होंगे और इन पर नियुक्त व्यक्तियों को वेतन या अन्य वित्तीय सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पहल से सरकार को अलग-अलग सामाजिक समूहों के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाने और चुनावी माहौल में जनसंपर्क मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कत्ल कर लूट को दिया अंजाम, अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : हाथ पांव बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा हुआ था ठूसा

 गढ़शंकर, 22 जून : थाना महिलपुर पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर उसके पिता रशपाल सिंह का कत्ल कर लूट करने के आरोप में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल सोसाइटी ने लडकियों की लोहड़ी संबंधी की बैठक

गढ़शंकर :आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की बैठक सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव सतनौर में हुई, जिसमें उपाध्यक्ष पंजाब किरण बाला, मीडिया सलाहकार पंजाब मंजीत राम, सुरजीत सिंह चेयरमैन जिला होशियारपुर, सतनाम...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर जो भी वह बोल रहे सही है, भाजपा में डिक्टेटरशिप : सुखजिंदर रंधावा

अमृतसर । पंजाब के उप-मुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान को सही कहा है, जो उन्होंने बीते दिन दिया। एक एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए सुखजिंदर...
article-image
पंजाब

2027 में दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल : धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल पर मंथन

अकाली दल-वारिस पंजाब दे की तैयारी; धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल पर मंथन, अंतिम फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा तरनतारन । असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!