विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग

by

होशियारपुर, 11 जून : भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के तहत जिले में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ब्रजेश शर्मा, किरणजीत सिंह, चरणकंवल सिंह, अमित सैनी तथा हरप्रीत सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को बीएलओ द्वारा भरे जाने वाले इनेमरेशन फॉर्म तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत घर-घर जाकर की जाने वाली गतिविधियों संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें यह भी अवगत करवाया गया कि विधानसभा स्तर पर बीएलओ को किस प्रकार प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह ने विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षित करें तथा उन्हें एसआईआर संबंधी सभी दिशा-निर्देशों से भली-भांति परिचित करवाएं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी प्रकार की समस्या या शंका का सामना करना पड़ता है, तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य को पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो दीपक कुमार व लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पासिंग आउट परेड उपरांत गांव पहुंचे लेफ्टिनेंट वरेन्द्र चौहान का भव्य स्वागत

गढ़शंकर: बिहार के शहर गया में आफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड उपरांत लेफ्टिनेंट के रेंक सुशोभित हुए गढ़शंकर तहसील के गांव पदराणा के निवासी सूबेदार मेजर कुलविन्द्र कुमार के सुपुत्र वरेन्द्र चौहान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शपथ के तुरंत बाद विजय ने जनता को दिया तोहफा : 200 यूनिट बिजली समेत इन ऑर्डर्स पर किए साइन

तामिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को पद संभालते ही तेज़ी से अपने चुनावी वादों पर काम शुरू कर दिया. शपथ लेने के कुछ ही देर बाद उन्होंने कई अहम फाइलों...
article-image
पंजाब

SGPC का बड़ा एक्शन: ज्ञानी रघबीर सिंह को हेड ग्रंथी के पद से हटाया

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी रघबीर...
Translate »
error: Content is protected !!