बहबलकला गोली कांड में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। ज्ञानी रघुबीर सिंह के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सामने सुखबीर बादल ने बहबलकला गोलीकांड को कबूल किया था। इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग गई थी जो अकालतख्त में मौजूद है। ज्ञानी रघुबीर ने कहा कि साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाहों पर गोलियां चलवाई गई।
वहीं इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को बढ़ता देख अरविंद केजरीवाल घबरा गए हैं। ज्ञानी रघबीर सिंह आज कल आम आदमी पार्टी के वर्कर बनकर श्री अकाल तख्त साहिब की इज्जत को ठेस पहुंचा रहे हैं। मैं सरकार को खुली चेतावनी देता हूं। धर्म का इस्तेमाल करके राजनीति करने जैसी गंदी हरकतें बंद करो और सीधे मेरे खिलाफ एक्शन लो, मैं तुमसे किसी बात से नहीं डरता।
