पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का मामला : राहुल-खरगे की बैठक में विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी से फिर अटकलें तेज

by

नई दिल्ली :  राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में वीरवार को हुई कांग्रेस हाईकमान की बैठक में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी ने सूबे में सियासी हलचल पैदा कर दी है।  इस बैठक में सभी प्रदेशों के प्रभारियों और अध्यक्षों को ही बुलाया गया था। इसी की चलते पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी दिल्ली पहुंचे हुए थे।

पंजाब से सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी की हैसियत से बैठक में मौजूद थे मगर विजय इंदर सिंगला बैठक में क्यों और किस हैसियत से बुलाए गए थे, यह बैठक के दौरान पंजाब के कांग्रेसी नेताओं के लिए बड़ा सवाल बना रहा।  हाईकमान की बैठक में सिंगला की मौजूदगी से पंजाब के अध्यक्ष को बदलने की अटकलों को फिर से बल मिल गया है क्योंकि नए अध्यक्ष सिंगला का नाम ही सबसे ज्यादा चर्चा में है। हालांकि पंजाब के प्रभारी बघेल हाईकमान के समक्ष चुनाव तक मौजूदा अध्यक्ष को बनाए रखने की बात पर अड़े हुए हैं मगर बैठक सिंगला की मौजूदगी कुछ और ही इशारा कर रही है। बैठक के दौरान राहुल गांधी और खरगे ने बघेल और वड़िंग से सूबे के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए विधानसभा तैयारियों के संदर्भ में फीडबैक लिया।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।  अपनी भूमिका के बारे में वड़िंग ने कहा कि वह हमेशा से पार्टी के एक कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा, पंजाब में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। यह पंजाब के हर कांग्रेसी का लक्ष्य है और हर कोई इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल पर बवाल : कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 27 मई । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी...
article-image
पंजाब

टीचर्स कैडर की वरिष्ठता संबंधी डी. टी. एफ. की प्रमोशन सेल के साथ हुई मीटिंग में टीचर्स कैडर की वरिष्ठता सूची को दुरुस्त करने की मांग की गई।

गढ़शंकर, 19 जुलाई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट के प्रधान विक्रम देव सिंह की अगुवाई में टीचर्स कैडर की टीचर्स वरिष्ठता के पैरामीटर तय करने के संबंध में सुझाव देने के लिए प्रोमोशन सेल डायरेक्टर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए : विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर-उपमुख्यमंत्री

ऊना, 8 सितम्बर – वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,...
article-image
पंजाब

सरकारी सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में बच्चों को किए  स्कूल बैग वितरित

गढ़शंकर, 23 अप्रैल : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में स्कूल स्टाफ द्वारा प्रवासी भारतीय के सहयोग से स्कूल में पढ़ने वाले छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट...
Translate »
error: Content is protected !!