हिमाचल की महिला प्रधान के पति के 2 हत्यारों का एनकाउंटर : भागने की कोशिश में दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, दोनों के पैरों में लगी गोलियां

by

जम्मू से लाए जा रहे थे आरोपी, धनास में हादसे के बाद हुआ एनकाउंटर

चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी दबोचे, फरार तीसरे शूटर की तलाश जारी

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपियों को चंडीगढ़ लाते समय पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन सेल की क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों सनी और आर्यन को राजौरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। दोनों को बुधवार देर रात जम्मू से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। इसी दौरान धनास के पास पुलिस वाहन चालक को झपकी आने से गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
हादसे का फायदा उठाकर वाहन में पीछे बैठे दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने एक कांस्टेबल से पिस्तौल छीन ली और फायरिंग कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने जांच टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर पर भी गोली चलाई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया।
जांच में सामने आया है कि हत्याकांड में कुल तीन आरोपी शामिल थे। दो आरोपियों ने जानकी दास पर गोलियां चलाई थीं, जबकि तीसरा आरोपी बाइक पर इंतजार कर रहा था। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी सेक्टर-52 क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने कपड़े बदले और ऑटो के जरिए सेक्टर-43 बस अड्डे पहुंचे। वहां से वे बस से दिल्ली और बाद में ट्रेन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि वारदात में गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उसके ट्राईसिटी क्षेत्र से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं और उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस के पांच कर्मियों, जिनमें तीन महिला कर्मचारी भी शामिल हैं, को निलंबित किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

शहर का सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-22 में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं चंडीगढ़, 2 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-22 के निवासियों के साथ बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित शिमला-कालका तक रेलकार के सफर का आनंद लिया।

राज्यपाल ने निहारा बड़ोग रेलवे स्टेशन उन्होंने इस दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की। राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर श्रीमती वसंथा बंडारू दिन...
article-image
पंजाब

चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा

चंडीगढ़ 12 जुलाई : पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पटीशन दायर की है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए : कंगना रणौत

मंडी :  मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने सिमसा स्थित अपने घर के समीप जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह...
Translate »
error: Content is protected !!