मौली जागरां हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता : 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 18 जून : चंडीगढ़ पुलिस ने मौली जागरां में हुए चर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस थाना मौली जागरां की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को थाना मौली जागरां में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता आकाश पुत्र स्व. सतनाम कुमार निवासी मौली जागरां ने बताया था कि 14 जून की रात उसका मित्र टोता राम (31) अपनी बहन से मिलने मौली जागरां आया था। इसी दौरान मौली जागरां कॉम्प्लेक्स स्थित मकान नंबर 2501 के पास 10 से 15 लोगों के समूह ने उस पर धारदार हथियारों, डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल टोता राम को सेक्टर-6 पंचकूला स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता भी हमले में घायल हुआ था।
जांच के दौरान पुलिस ने 16 जून को आरोपी अरमान कुमार उर्फ आशु (22) निवासी मौली जागरां तथा समीर (18 वर्ष 9 माह) निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इसके बाद 17 जून को पुलिस ने सुमित (25) तथा कृष उर्फ किशु (19), दोनों निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला को भी गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे हुए। आरोपी समीर की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया, जबकि आरोपी अरमान कुमार उर्फ आशु की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दातरनुमा धारदार हथियार बरामद किया गया। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। जांच के अनुसार, अरमान कुमार उर्फ आशु ने धारदार हथियार से हमला किया, जबकि समीर ने चाकू से वार किए। पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस तकनीकी और अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पर हमला : नेता मोदी सरकार की योजनाओं में बंदरबांट कर रहे : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  शिमला, 18 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे ब्लॉक कार्यालयों में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

गढ़शंकर : डीएवी कालेज फार गल्र्स गढ़शंकर में कालेज प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी के नेतृत्व तथा कालेज प्रिंसीपल डा. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
article-image
पंजाब

बंगा को हराकर माहिलपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी : अपना पंजाब एन.आर.आई फुटबॉल क्लब की ओर से चक गुरु में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

गढ़शंकर, 14 नवंबर : गांव चक गुरु में अपना पंजाब एन.आर.आई. फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ऑल ओपन वर्ग के फाइनल मैच में माहिलपुर कॉलेज की टीम...
Translate »
error: Content is protected !!